- जाम लगाने से पहले रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर बैठक की
जनवरी संवादाता |
बड़ौत: हाथरस में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में उसके पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी व उसके समर्थकों पर वहां लाठीचार्ज किया गया था। इस लाठीचार्ज में घायल हुए कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। सोमवार को रालोद के नेताओं व कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठित पार्टी कार्यालय पर एक बैठक हुई थी।
बैठक में निर्णय लिया गया था कि बड़ौत में विरोध स्वरूप जाम लगा दिया। जाम उस समय तक लगा जाए जब तक कि यहां कोई बड़ा अधिकारी बीच में आकर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों और वहां के ज्वायंट माजिस्ट्रेर व एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। तब तक जाम लगाएंगे।
इस जाम से दोनों लंबी-लंबी वाहनों की लाइन लग गई।बड़ौत की छपरौली चुंगी पर लगाए गए जाम के कारण सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मौके पर पुलिस मौजूद रही पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन रालोद के समर्थक वहां से नहीं हटे थे। जाम लगाकर धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ताओं के बीच बड़ौत तहसीलदार ज्ञापन लेने पहुंचे।लेकिन रालोद कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया।
वह मौके पर डीएम एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, संजीव मान, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, मुनेश बरवाला, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, सुरेश राणा, सुरेश मलिक, सतेंद्र प्रमुख, गौरव बड़ौत, बसंत तोमर, अश्वनी तोमर, बलजोर सिंह आर्य, राजेन्द्र सिंह भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश मुखिया, मनोज तोमर, सत्यब्रह्म तोमर आदि मौजूद थे।

