Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

किनौनी मिल गन्ना भुगतान में फिसड्डी

  • दबाव के बावजूद किया महज 44 प्रतिशत भुगतान
  • मोदी ग्रुप का मलकपुर मिल 2022-23 सत्र में अभी तक दे पाया 22 प्रतिशत गन्ना मूल्य

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नया पेराई सत्र 2023-24 शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बीच अधिकारियों की फटकार और दबाव के साथ-साथ किसान संगठनों की ओर से बार-बार आंदोलनों के बावजूद गन्ना किसानों को बीते सत्र के भुगतान के लिए तरसना पड़ रहा है। जहां नंगलामल, सकौती, दौराला, मवाना, साबितगढ़ मिल शत प्रतिशत भुगतान कर चुके हैं, वहीं मोदी ग्रुप के मलकपुर मिल ने केवल 22 प्रतिशत और बजाज ग्रुप के किनौनी मिल ने 44 प्रतिशत ही गन्ना मूल्य भुगतान किया है।

मेरठ जिले की सकौती शुगर मिल ने 30 अप्रैल तक ही 108 करोड़ 14 लाख का शत-प्रतिशत भुगतान किया। वहीं नगलामल शुगर मिल ने 13 मई तक 369 करोड़ 88 लाख 76 हजार रुपये का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। दौराला मिल की ओर से 664 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है। मवाना ने भी गन्ना मूल्य लगभग पूर्ण रूप से दे दिया है। बजाज ग्रुप के किनौनी मिल पर 600 करोड़ 20 लाख 76 हजार रुपये में अभी तक 320 करोड़ रुपये शेष है। यानि इस मिल ने अभी तक लगभग 45 प्रतिशत ही भुगतान किया है।

07 5

वहीं मोहिउद्दीनपुर मिल की ओर गन्ना खरीद के 187 करोड़ 43 लाख 21 हजार रुपये के सापेक्ष 39 करोड़ रुपये का भुगतान शेष बताया गया है। मोदीनगर गाजियाबाद मिल ने 319 करोड़ 92 लाख 65 हजार रुपये का गन्ना खरीदकर अभी तक करीब 50 प्रतिशत भुगतान किया है। हापुड़ की सिंभावली मिल ने 500 करोड़ 10 लाख 79 हजार के सापेक्ष 61 प्रतिशत भुगतान किया है। बागपत जिले की मोदी ग्रुप की मलकपुर मिल ने 462 करोड़ 63 लाख 18 हजार का गन्ना खरीदा। डीसीओ बागपत के अनुसार इसके विपरीत अब तक केवल 22 प्रतिशत भुगतान किया है।

चीनी मिलों ने दिया पेराई सत्र शुरू करने का शेड्यूल

इस बार पेराई सत्र 2023-24 30 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मेरठ परिक्षेत्र की अधिकतर चीनी मिलें दीपावली से पहले ही पेराई सत्र शुरू कर देंगी। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि उनकी ओर से सभी 16 मिलों को दिशा निर्देश जारी करते हुए मेंटीनेंस का काम पूर्ण करने और पेराई सत्र 2023-24 शुरू करने के कार्यक्रम के बारे में जानकारी मांगी गई। मिल प्रबंधन की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार अभी तक ज्यादातर मिलों में 75 प्रतिशत से अधिक मेंटीनेंस का काम पूरा किया जा चुका है।

इस बार पेराई सत्र शुरू करने के बारे में मिलों ने 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक की तिथि की जानकारी दी है। अभी मिलों के पास मेंटीनेंस का शेष कार्य पूर्ण कराने के लिए लगभग दो माह का समय बचा हुआ है। जिसे समय रहते हुए पूर्ण कराने के निर्देश परिक्षेत्र के मिलों को जारी किए गए हैं। उप गन्ना आयुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्टूबर को सबसे पहले मलकपुर मिल में पेराई शुरू की जाएगी। मवाना, किनौनी, नंगलामल और सकौती मिल 30 अक्टूबर से शुरू होंगी। दौराला, मोहिउद्दीनपुर, रमाला मिल 31 अक्टूबर तक चल सकेंगी। एक नवंबर को सिंभावली, मोदीनगर, ब्रजनाथपुर, साबितगढ़, अगौता मिल चालू हो जाएंगी।

बागपत मिल पांच नवंबर को, बुलंदशहर मिल छह नवंबर को और सबसे आखिर में अनपशहर चीनी मिल 10 नवंबर को अपना पेराई सत्र शुरू करेंगी। इस वर्ष दीपावली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। मेरठ परिक्षेत्र की सभी चीनी मिलों की ओर से दिए गए कार्यक्रम के अनुसार उनमें पेराई सत्र दीपावली से काफी पहले शुरू कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img