Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: एंटी करप्शन डिपार्टमेंट सहारनपुर और मेरठ की संयुक्त टीम ने शामली में एक लेखपाल को 15000 रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर जनपद के रत्नपुरी निवासी अमरदीप की ननिहाल शामली जनपद के गांव बनतीखेड़ा में है, जहां पर भूमि को लेकर उनका विवाद एसडीएम सदर के यहां चल रहा है। एसडीएम सदर ने कुर्रे बंदी के आदेश लेखपाल को दिए थे लेकिन लेखपाल 50000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

हल्का लेखपाल वसीम चौहान ने 50,000 की रिश्वत मांगी लेकिन 30,000 में बात तय हो गई जिसमें 15000 रुपए पहले और 15000 बाद में देना तय हुआ।

पीड़ित अमरदीप ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन डिपार्टमेंट सहारनपुर में की जिसमें जांच के बाद बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने संयुक्त रूप से कस्बा बनत के समीप कृष्णा नदी पुल पर आरोपी लेखपाल को 15,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img