Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

लाइन ठीक करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: चौबली निवासी संविदाकर्मी लाइनमैन जोनमाना गांव में शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहा था। अचानक बिजली छोड़ने पर करंट लगने से लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के शव को सरकारी हॉस्पिटल में रखकर हंगामा किया। चौबली निवासी 30 वर्षीय आशुल पुत्र सुंदर गत कई माह से जोनमाना बिजलीघर पर तैनात था।

बुधवार की शाम अचानक से जोनामा गांव में एक मोहल्ले में लाइन में फाल्ट हो गया और आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर लाइन को ठीक करने के लिए लाइनमैन आशुल ने बिजलीघर से शटडाउन लिया। शटडाउन मिलने पर लाइन ठीक करने लगा। अचानक से आपूर्ति सुचारू हो गई और करंट लगने से लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना अधिकारियों व परिजनों को दी गई।

परिजन शव को लेकर नगर के सरकारी हॉस्पिटल में पहुंचे। जहां पर शव को रखकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने मांग की कि मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में 15 लाख रूपये व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img