Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

प्रेम दीवाना जिंदगी से हारा

  • जिससे किया प्यार, उस से ही विवाह, महज दो माह में प्रेम दीवाने ने दे दी जान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पहले प्यार और फिर कोर्ट मैरिज, लेकिन वो भी चली महज दो माह और लाइफ का द एंड। प्यार में जिंदगी भर का साथ निभाने की कसमे खाने वाले मंजीत के जीवन में ऐसा क्या हुआ? जिसने जिंदगी की ‘ज्योति’ बुझा दी। एक-दूसरे को प्यार करने वाले मंजीत और ज्योति के बीच पहले प्यार हुआ

फिर जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले प्रेमी जोड़े ने कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाले मंजीत और ज्योति ज्यादा जिंदगी की राहों पर साथ-साथ न चल सके। उनकी राहे जुदा हो गयीं। यह जुदाई मंजीत पर भारी पड़ी और उसने जान दे दी।

कौन है शिवा जिसने था मिलाया ?

मंजीत की मौत से उसके पिता कुलजीत सिंह बुरी तरह से टूट गए हैं। हस्तिनापुर के लतीफपुर निवासी सरदार कुलदीप सिंह के तीन बेटे अशोक, मंजीत व दिलीप सिंह दूसरे नंबर का था। उनके दो बेटियां भी हैं। बेटे की मौत की खबर पर थाना लालकुर्ती पहुंचे कुलदीप सिंह ने बताया कि कोई शिवा नाम का शख्स है,

जिसने उनके बेटी की ज्योति से मुलाकात करायी थी, लेकिन शिवा से मंजीत को किसने मिलवाया यह नहीं पता। क्योंकि मंजीत कसेरूखेड़ा इलाके में रहता था। परिवार को बस इतना ही इलम है कि शिवा ही वो शख्स है, जो ज्योति को मंजीत की जिंदगी में लाया।

पहले प्यार, फिर शादी

मृतक के भाई गुरुदीप ने बताया कि मंजीत ने ही ज्योति के बारे में परिजनों को बताया था। उसने यह भी बताया कि एक-दूसरे को प्यार करते हैं। जब मंजीत और ज्योति को कोई एतराज नहीं था तो फिर परिजनों को भला क्या दिक्कत हो सकती थी? दोनों रजामंद थे, इसलिए परिजनों ने भी शादी की इजाजत दे दी। करीब दो माह पहले मंजीत और ज्योति ने कोर्ट मैरिज कर ली।

जल्द टूट गयी प्यार की डोर

जिंदगी भर का साथ निभाने के वादे पर शादी करने वाले मंजीत व ज्योति के बीच शादी के कुछ दिन बात ही खटपट शुरू हो गयी। परिजनों ने बताया कि हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन साथ रहकर दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया। इतना ही नहीं बातचीत बंद हो गयी

और एक-दूसरे का नंबर भी उन्होंने ब्लॉक कर दिया। मंजीत कसेरूखेड़ा में किराए के मकान में रहता था और लालकुर्ती पैंठ एरिया में हरबीर निवासी नंगला साहू अम्हेड़ा की गारमेंट की दुकान पर काम करता था। मंजीत की मौत की खबर मिली तो हरबीर भी थाना लालकुर्ती पहुंच गए थे।

आखिरी बार करना चाहता था बात

सोमवार शाम को मंजीत दोस्तों के साथ बैठा था। खाना पीना चल रहा था। जब उसे नशा हो गया तो उसने ज्योति की काल लगायी, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी, क्योंकि ज्योति ने उसका नंबर ब्लॉक कर रखा था। इससे पहले मंजीत ने ज्योति का नंबर ब्लॉक कर दिया था। परिजनों ने बताया कि जो दोस्त उसके साथ मौजूद थे, उन्हें भी उसने भनक तक नहीं लगने दी कि जान देने जा रहा है।

मौत से पहले बहन को की थी काल

मंजीत के पिता ने बताया कि मौत को गले लगाने से पहले उसने मीनाक्षीपुरम में रहने वाली अपनी बहन रानी को काल कर बताया कि वह मरने जा रहा है। रानी इन दिनों रिश्तेदारी में राजस्थान गयी हुई हैं। यह बात सोमवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। रानी ने तुंरत अपने दोनों बेटों काले व पप्पू को काल किया और बोलीं कि दौड़कर जाओ और मामा को बचाओ।

जब तक दोनों बच्चे रूम तक पहुंचे तब तक मंजीत दुनिया से विदा ले चुका था। बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी आ गए। पुलिस को सूचना दी तो फैटम आ गयी। रूम का दरवाजा तोड़ा गया तो छत से शव झूल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मंगलवार को मेडिकल में पोस्टमार्टम हुआ और शाम को सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

प्रेमिका नहीं, लुटेरी दुल्हन थी

थाना लालकुर्ती में मौजूद मंजीत के परिजनों का आरोप था कि ज्योति प्रेमिका नहीं बल्कि वह लुटेरी दुल्हन थी। उसने शिवा नाम के शख्स के साथ मिलकर मंजीत का बैंक एकाउंट खाली कर दिया। जो गोल्ड था वह भी उसने छीन लिया। यह बात मंजीत ने मरने से पहले बाकायदा ज्योति को भेजे गए लीगल नोटिस में कही है। नोटिस में आरोप है कि ज्योति ने अपनी असलियत छिपा कर शादी की।

वह पहले से दो बार शादी कर चुकी है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर लालकुर्ती इंंदू वर्मा का कहना है कि मंजीत की यह दूसरी शादी थी। ज्योति ने पहली दो शादियों की बात मंजीत से शादी होने के बाद बतायी। यह नोटिस ज्योति पुत्री बसंत सिंह निवासी अलीपुर मान उर्फ खेड़ा बूढ़पुर नैन सिंह रोड, नगीना देहात बिजनौर के पते पर भेजा गया है।

ज्योति की तलाश

इंस्पेक्टर लालकुर्ती इंदू वर्मा ने बताया कि जिस महिला को मंजीत की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है उसकी तलाश की जा रही है। उसके परिजनों से भी पुलिस की बात हुई है।

मुलतान नगर में जहर पीकर दी जान

टीपीनगर थाना के मुलतान नगर में रहने वाले एक शख्स ने मंगलवार की रात को जहरीला पदार्थ लेकर जान दे दी। इंस्पेक्टर टीपीनगर ने बताया कि हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है। सूचना पर एक देर रात टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर आने के बाद लिखा पढ़ी की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img