जनवाणी संवाददाता |
शामली: जैन कॉलेज आॅफ एजुकेशन बनत में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठवें दिवस का आयोजन ग्राम हाथी करोंदा में हुआ। जिसमें सर्वप्रथम कॉलेज प्रबंधक दीपक जैन, अतिथि उपमा शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वालित कर किया। छात्र नदीम व शिवा ने नशा मुक्ति पर भाषण व गीत प्रस्तुत किए।
गांव में छात्रों ने नशा मुक्ति, बिजली बचाओ विषय पर एक नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान मधु ने प्राप्त किया तथा द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमश: खुशी व वंशिका ने प्राप्त किया। वृक्षारोपण प्रतियोगिता में कशिश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार जी ने किया।

