जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में मां भगवती महाकाली दरबार पूजन अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां महाकाली काल की गति को नियंत्रित कर सृष्टि को संतुलित करती हैं।
श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वधान में आयोजित मां महाकाली दरबार पूजन मैं माता महाकाली की अष्टधातु की प्रतिमा का पंचामृत से महा स्नान कराया गया और महाशक्ति महाकाली सहस्त्रनाम स्तोत्र से महाविद्या गया उसके उपरांत भगवती को महा श्रृंगार करके 56 भोग अर्पण किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मां भगवती महाकाली के दरबार को फूलों से दिव्य रूप में सजाया गया और मां भगवती इत्र गूगल धोनी प्रदान की गई और मां की भव्य आरती उतारकर छप्पन भोग प्रसाद वितरण किया गया इसके उपरांत विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मां आदिशक्ति की महिमा का वर्णन करते हुए सत्संग में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि सृष्टि के आदि और अंत में केवल शक्ति का ही मूल है आदि शक्ति ही परा और अपरा विद्या होकर शाश्वत सनातन है जो आदि पुरातन कल से सजीव रूप में सृष्टि को जीवंत बनाए रखते हैं उन्होंने कहा सृष्टि का संचालन कॉल अर्थात समय से होता है परंतु समय की गति को महाकाली ही नियंत्रित करती है और सृष्टि को संतुलित लगती हैं समस्त सृष्टि आदिशक्ति से ही सर्वजीत है आदि शक्ति है।
इस अवसर पर अरुण स्वामी, मेहर चंद जैन, राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, अजब सिंह चौहान, मनोज चौहान, अश्विनी कंबोज, मुकेश त्यागी, पवन धीमान, मनीष गुप्ता सागर गुप्ता नरेश चंदेल, रोहित बजाज, अनुपम वालिया, वर्षा, किरण सुखविंदर, बबीता, प्रभा, सुदेश, उमा, सुषमा, करुणा, ललितेश, सुमन, गीता, सविता, ममता, कौशल, प्रीति आदि रहे।

