- नगर की जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: रविवार को अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में महाराज अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती, सिविल लाइन्स स्थित जैन धर्मशाला में बड़े ही उत्साह के साथ मनायी गयी। जिसमें विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने प्रतिभाग किया।
संस्थान व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये, महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। देवेश अग्रवाल ने जहां स्वरचित कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये तो वहीं वैद्य अजय गर्ग ने महाराजा अग्रसेन के समाजवाद का चित्रण किया।
काशीपुर के वरिष्ठ नागरिक राकेश गुप्ता ने अग्रवाल संस्थान एवं उनकी व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल की सराहना करते हुये कहा कि आपके प्रयास से ही अग्रसेन की जयंती पर प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् से किया गया।
सर्वप्रथम व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल, संस्थान अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, उपाध्यक्ष उषा शर्मा आदि सदस्यों ने सामूहिक रूप से महाराजा अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्थान सदस्या शिखा गुप्ता, संध्या अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों राकेष गुप्ता, अमिता गुप्ता, विश्वेश्वर प्रताप अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल आदि का बैज लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात् छोटी बच्ची पीहू ने उपस्थित अतिथियों के लिये स्वागत गान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन मनुश्री अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मध्य में महाराजा अग्रसेन के जीवन से सम्बन्धित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर देने वालो को संस्थान की ओर से पुरस्कार दिये गये। कक्षा चार में पढ़ने वाले अक्षत अग्रवाल एवं जलज जैन ने हनुमान चालीसा का पाठ बड़ी श्रद्धा से कर सभी का मन मोह लिया।
संस्थान सदस्य महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन की महिमा का गुणगान सुन्दर गीतों के माध्यम से किया। जिससे पूरा वातावरण भावमय हो गया। प्रवीण अग्रवाल ने एक सुन्दर भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की भूमिका प्रियंवदा अग्रवाल ने, महारानी माधवी की भूमिका माही अग्रवाल ने, एवं माता महालक्ष्मी भूमिका किंजल अग्रवाल ने निभायी।
प्रस्तुत कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्यों को संस्थान की ओर से गिलोय के पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अन्त में सभी सदस्यों द्वारा महाराजा अग्रसेन की आरती की गयी एवं सभी ने उनका आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पश्चात् फलाहार की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से की गयी।
कार्यक्रम में कुसुमलता अग्रवाल, निषा अग्रवाल, उमा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, शारदा अग्रवाल, शिखा गुप्ता, रेनू सिंघल, शशि शर्मा, ममता शर्मा, मनुश्री अग्रवाल, नलिनी अग्रवाल, मीनू शर्मा, देवेश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।

