Monday, January 19, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कला निर्देशक नितिन देसाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मुंबई के जेजे अस्पताल में कला निर्देशक नितिन देसाई को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कला निर्देशक नितिन देसाई का आज शाम चार बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 12 से दो बजे के बीच अंतिम दर्शन के लिए एनडी स्टूडियो में रखा जाएगा। फिलहाल नितिन का शव पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई के जेजे अस्पताल में है।

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ने बीते बुधवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। वहीँ, देसाई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह सुसाइड ही बताया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Shaniwar Ke Upay: शनि चालीसा के 5 अद्भुत लाभ, जो शनिवार को बदल सकते हैं आपका जीवन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img