Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

महेश बाबू का शतक पूरा, जयेशभाई का संघर्ष जारी

डिजिटल डेस्क |

सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों में से रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगू फिल्म स्टार महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ ने किया। फिल्म की रिलीज के चौथे दिन इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार से बेहतर हुआ। बेहतर कलेक्शन रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ ने भी बीते दिन के मुकाबले किया, लेकिन इस फिल्म का कलेक्शन देखकर अब इससे कोई उम्मीद न दर्शकों को बाकी रही है, न वितरकों को और न ही शायद इसके निर्माताओं को।

यशराज फिल्म्स ने अब अपना ध्यान अपनी अगली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ पर लगा दिया है। वहीं, अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का प्रदर्शन रविवार के हिसाब से फिर उछला और अपनी रिलीज के 32वें दिन ‘जयेशभाई जोरदार’ के तीसरे दिन के कलेक्शन से आगे निकल गया।

महेश बाबू की बॉक्स ऑफिस सेंचुरी

26 6

रिलीज के पहले दिन 47.4 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग लेने वाली अभिनेता महेश बाबू की नई फिल्म ‘सरकारु वारी पाटा’ का कलेक्शन उसके अगले दिन बेहद तेजी से नीचे आया था। गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को सिर्फ 17.20 करोड़ रुपये रहा। शनिवार को फिल्म ने फिर थोड़ा दम दिखाया और रविवार को ये उससे बेहतर पोजीशन में आ गया। महेश बाबू की इस फिल्म ने शनिवार को 19.60 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को इसका कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 20 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 104.20 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘केजीएफ 2’ का शानदार पांचवां रविवार

27 6

रविवार को दूसरे नंबर पर कलेक्शन अभिनेता यश गौड़ा की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का रहा। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 32वें दिन यानी रिलीज के बाद के पांचवें रविवार को बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने रविवार को अकेले हिंदी संस्करण से करीब तीन करोड़ रुपये कमा लिए। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब तक 840.72 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की हिंदी में कमाई 425 करोड़ रुपये के पार बीते दिन ही हो चुकी है और अब इस फिल्म की निगाहें 450 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं।

कमजोर रही ‘जयेशभाई जोरदार’

28 4

बॉक्स ऑफिस पर रविवार को सबसे बुरा हाल फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का रहा। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ 4.45 करोड़ रुपये ही कमाए। फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन रविवार की कमाई मिलाकर 11.70 करोड़ रुपये हो चुका है। लेकिन ये यशराज फिल्म्स और रणवीर सिंह दोनों की ब्रांड वैल्यू के हिसाब से कुछ भी नहीं है। फिल्म ने शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और फिल्म का दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन सिर्फ चार करोड़ रुपये रहा।

‘धाकड़’ और ‘भूल भुलैया’ की बारी

29 4

आने वाले शुक्रवार को कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ और कंगना रणौत व अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धाकड़’ रिलीज हो रही हैं। इसके अगले हफ्ते यानी महीने के आखिरी शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ रिलीज होनी है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला 3 जून को होना है। इस दिन तीन फिल्में ‘पृथ्वीराज’, ‘मेजर’ और ‘विक्रम’ रिलीज हो रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img