Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

UP News: संभल में ED और IT की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ के मीट कारोबारियों हाजी इमरान और हाजी इरफान के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोमवार तड़के बड़ा एक्शन देखने को मिला, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने चर्चित मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दोनों भाइयों की इंडियन फ्रोजन फूड नामक कंपनी के देशभर में फैले कारोबार का अनुमानित मूल्य 1000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

70 गाड़ियों के काफिले ने संभल में दी दबिश

करीब 100 से अधिक अधिकारी और कर्मी, लगभग 70 गाड़ियों के साथ सुबह 6 बजे के करीब संभल पहुंचे। इसके बाद छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान हाजी इमरान और हाजी इरफान के आवास के साथ-साथ उनकी फैक्ट्रियों और चार कर्मचारियों के घरों पर भी दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार, यह टीम दिल्ली मुख्यालय से रवाना हुई थी और इस छापेमारी में CBI और आयकर विभाग से जुड़े अधिकारी भी शामिल रहे।

तीन राज्यों में फैला है कारोबार

हाजी इमरान और हाजी इरफान की मीट फैक्ट्रियां उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और एक अन्य राज्य में संचालित होती हैं। इनमें से सबसे प्रमुख यूनिट संभल के चिमयावली गांव में स्थित इंडियन फ्रोजन फूड फैक्ट्री है, जहां सबसे पहले छापेमारी शुरू की गई।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

कार्रवाई के दौरान पीएसी बल और स्थानीय पुलिस तैनात रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए छापेमारी स्थल पर कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया गया था। न तो किसी को अंदर आने की अनुमति थी और न ही आसपास खड़े होने की इजाजत।

मोहल्ले में मचा हड़कंप

शहर के कई इलाकों में सुबह का सन्नाटा अचानक गाड़ियों के हूटर से टूटा। भारी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ घुसी गाड़ियों को देख पहले तो लोगों को लगा कि कोई वीवीआईपी आगमन है। लेकिन जब गाड़ियां सीधे हाजी इमरान और हाजी इरफान के आवास और फैक्ट्री परिसर में घुसीं, तो लोगों को सच्चाई का अंदाजा हुआ। छापेमारी की खबर फैलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

हालांकि,अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी के दौरान कोई आपत्तिजनक दस्तावेज या नकदी बरामद हुई है या नहीं। फिलहाल छापेमारी जारी है और अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img