Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

दिवाली पर रोशनी से जगमगाएंगे शहर के प्रमुख बाजार

  • दिवाली पर शहर के मुख्य बाजार आबूलेन, बेगमबाग, सेंट्रल मार्केट आदि भी व्यापार संघ द्वारा जगमग रोशनी से सजाए जाते हैं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रंग बिरंगी रोशनी के त्योहार दिवाली में केवल एक सप्ताह शेष है। अंधकार पर प्रकाश की विजय के इस पर्व पर लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों को झिलमिलाती रोशनी की लाइटों से सजाते हैं। इस दौरान दिवाली पर शहर के मुख्य बाजार आबूलेन, बेगमबाग, सेंट्रल मार्केट आदि भी व्यापार संघ द्वारा जगमग रोशनी से सजाए जाते हैं। बता दें कि प्राचीन समय में पारंपरिक रूप से प्रकाशोत्सव पर दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से अंधकार को मिटाया जाता था। मगर अब आधुनिक दौर में एलईडी डिस्प्ले लाइट, डिजाइनर लड़ियों, रंग- बिरंगी ट्यूबलाइट, झालरों द्वारा सजावट की जाती है।

सनातनियों के लिये साल का सबसे बड़ा पर्व कहे जाने वाली दिवाली पर लोग खुलकर खर्च करते हैं। दिवाली ही एक ऐसा पर्व है जब इलेक्ट्रॉनिक, सराफा, फर्निशिंग, म्यूजिक, पेंट, कपड़े आदि सहित सभी छोटे-बड़े दुकानदारों की चांदी होती है। जिसके लिये हर साल शहर के प्रमुख व्यापार संघ द्वारा बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। बाजारो में दिवाली मेले की साज सज्जा ही आकर्षण का केंद्र होती है। शहर में धनतेरस से दिवाली तक मेला सजाया जाता है।

इसमें बाजारों में स्थानीय व बाहर से आर्केस्ट्रा, लाइव संगीत, से लेकर छोटे-बड़े व्यापारी आकर अपनी दुकानों से बाजारों को गुलजार करते हैं। बाजारों की सजावट को लेकर जनवाणी ने शहर के मुख्य बाजारों की सजावट का हाल जाना। हालांकि व्यापारियों के बीच दिवाली को लेकर असमंजस कि स्थिति बनी हुई है। किन्तु सहमति से सभी बाजार मंगलवार से गुरुवार तक सजाए जाएंगे। इसमें सभी बाजारों कि लाइटिंग का ट्रायल सोमवार को किया जाएगा।

आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष राजबीर सिंह ने बताया कि इस बार भी हर साल से अलग भव्य सजावट करने का प्रयास है। इस बार राम दरबार सजाया जाएगा। मेले के तीनों दिन पूजन होगा। बाजार को सजाने के लिए इस बार विशेष रूप से गाजियाबाद और वृंदावन से कारीगरों को बुलाने का प्रयास है। इसके साथ ही पूरे बाजार में एलईडी लगाई जाएगी एवं रंग-बिरंगी रोशनी कराई जाएगी। साथ ही लोगों की सुविधा देखते हुए ट्रैफिक पर रोक लगाई जाएगी।

बेगमबाग व्यापार संघ के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने बताया कि दिल्ली और गढ़मुक्तेश्वर के कारीगरों द्वारा लाइटिंग करायी जाएगी। बाजार को सुन्दर बनाने के लिए इस बार कुछ लाइटिंग परमानेंट करने का भी विचार है। मेले में इस बार नई पहल के रूप में पुराने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों एवं मेरठ के ओलंपिक खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथियों के रूप में आमंत्रण दिया जाएगा।

शास्त्री नगर व्यापार संघ के अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ अट्टू ने बताया कि विवाद के चलते लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। इस बार आधा सेंट्रल मार्केट सजाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गयी है। लाइटिंग का काम शुरू होगया है। इस बार रंग-बिरंगी लाइटों, चुनरी और फूलों की सजावट पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही एलईडी गेट तैयार कराए जाएंगे। इनकी थीम राम दरबार, राधा कृष्ण, और वृंदावन पर रहेगी। साथ ही बाजार में झूले, खानपान और साज सज्जा की दुकानें भी सजेंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img