Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

आपस में भिडे मरिंडा के गुर्गे, फायरिंग

  • सूचना पर डॉयल 112 मौके पर पहुंच गयी, लेकिन बामुश्किल 50 कदम की दूरी से चौकी का स्टाफ नहीं पहुंच सका

जनवणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल थाना की तेजगढ़ी चौकी से पचास कदम की दूरी पर तड़के करीब ढाई बजे वांटेड चल रहे अमित मरिंडा के गुर्गों में आपस में फायरिंग हो गयी। फायरिंग की सूचना पर डॉयल 112 मौके पर पहुंच गयी, लेकिन बामुश्किल 50 कदम की दूरी से चौकी का स्टाफ नहीं पहुंच सका। डॉयल 112 उनसे पहले पहुंच गई। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन खोखे भी बरामद किए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फायरिंग का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लवीश वर्मा पुत्र सतेन्द्र निवासी तेजगढ़ी ने थाने पर तहरीर भी दी है।

तहरीर में कहा गया है कि उनका घर गढ रोड पर बीएसएनएल आॅफिस के सामने है। घर के नीचे उनका भाई अन्नु अंडाकरी चॉप कार्नर चलाता है। बीते सोमवार को रात करीब 10.30 बजे होंडा सिटी गाड़ी से तीन युवक पहुंचे। आरोप है कि इन्होंने आते ही खाने के पैसों को लेकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। हफ्ता वसूली की धमकी देने लगे।
जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और तब वहां से चले गए। तहरीर में कहा गया है कि रात करीब दो बजे ये युवक दोबारा वहां पहुंचे। आते ही उन्होंने पिस्टलनुमा हथियार निकालकर एक गोली दुकान पर चलायी।

तहरीर देने वाले का आरोप है कि दूसरा फायर उस पर किया। मकान की छत पर बहन सो रही थी, एक गोली उसको निशाना लगाकर चलायी, लेकिन गोली नहीं चली। ये सभी अमित मरिंडा गिरोह के लोग हैं। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। वहीं, दूसरी ओर आसपास के लोगों का कहना है कि फायरिंग दोनों ओर से हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस मौके पर पहुंच कर खोखे बटोरती देखी जा सकती है। एसओ मेडिकल शीलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच करायी जा रही है।

वीजा न देने पर जड़ौदा में जमकर फायरिंग

किठौर: रकम लेने के बावजूद वीजा न देने से क्षुब्ध लोगों ने जड़ौदा निवासी रिफाकत पुत्र शफाअत के घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नही हुआ। मामले में गांव के ही छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। जड़ौदा निवासी अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत ने मंगलवार देरशाम थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई नोफिल को गांव के ही आसिफ पुत्र यूनुस ने वीजा के लिए 35 हजार रुपये दिए थे, लेकिन वीजा अभी तक नही आया।

जिससे क्षुब्ध आसिफ, कासिफ, मोनिस व सलमान पुत्र यूनुस, आसमुहम्मद उर्फ आसू पुत्र उम्मेद, परवेज पुत्र आसमुहम्मद ने उनके घर में घुसकर गाली-गलौज शुरू कर दी। कादिर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट की। इस बीच आसमुहम्मद ने तमंचे से फायरिंग भी की। पूरा घटनाक्रम घटनास्थल के पास के कैमरों में कैद हो गया। बताया गया कि फायरिंग की वीडियो भी बनाई गई है जो वायरल हो रही है। हालांकि इंस्पेक्टर ब्रजेश पांडेय ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।

रंजिशन घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

परीक्षितगढ़: थाना क्षेत्र के गांव ऐंचीखुर्द निवासी प्रियंका ने बताया कि सोमवार शाम गांव के ही युवकों ने वाट्सएप कॉल पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने के बाद रात में करीब 10 बजे कार सवार बदमाश घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिस पर पीड़ितों ने छिपकर किसी तरह जान बचाई। जिसके बाद कार सवार हमलावार मौके से फरार हो गए।

सूचना के बाद पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर पीड़ितों से जानकारी लेते हुए खोखे बरामद किए। मंगलवार को पीड़िता प्रियंका ने थाने पर गांव के ही दो युवकों को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस बारे में थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की है। फायरिंग की बात से इंकार किया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रंजिशन मारपीट, फायरिंग में दो घायल

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फफूंड़ा गांव निवासी ललित पुत्र शिवकुमार शर्मा ने बताया तीन दिन पहले गांव में गाय का बछड़ा घूम रहा था। गांव के रहने वाले सुमित पुत्र राजेश ने गाय के बछड़े को लेकर कहासुनी हो गई। सुमित रंजिश रखने लगा, ललित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार शाम सुमित खारी ने एक दर्जन बदमाशों के साथ मिलकर ललित पर जानलेवा हमला कर दिया।

ललित का भाई मनोज मौके पर पहुंचा, बदमाशों ने दोनों भाइयों के साथ जमकर की मारपीट, लाठी-डंडों से हमला उसे दौरान ललित व मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img