Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

टला बड़ा विमान हादसा, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बुधवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक अलायंस एयर का एक ATR एयरक्राफ्ट जैसे ही मुंबई से टेक-ऑफ किया उसके तुरंत बाद इंजन का ऊपरी कवर रनवे पर गिर गया था लेकिन जब कुछ देर के सफर के बाद इसकी सूचना मिली तो आनन-फानन में ओडिशा के भुज में सुरक्षित लैंड करवा लिया गया। इंजन का ऊपरी कवर कैसे गिरा इसके लिए सिविल एविएशन मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है।

मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने इसकी सूचना दी

मुंबई एयरपोर्ट के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि एलायंस एयर को मुंबई से भुज के लिए उड़ान भरनी थी, जबकि विमान का इंजन कवर रनवे पर गिर गया और बिना इंजन कवर के उड़ गया। इसके अलावा डीजीसीए के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि फ्लाइट भुज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई और एयरलाइंस के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। मुंबई से उड़ान भरने के तुरंत बाद, मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने इस बात की सूचना दी।

विमानन विशेषज्ञ ने रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया

विमानन विशेषज्ञ कैप्टन अमित सिंह ने इस घटना के लिए खराब रखरखाव कार्य को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा यदि कुंडी सुरक्षित नहीं है तो काउल के अलग होने की घटनाएं आमतौर पर रखरखाव गतिविधि के बाद होती हैं। चालक दल से यह भी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है कि उड़ान शुरू करने से पहले इंजन काउल बैठा हो।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img