Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जतन चाहे जो करो, गन्ना भुगतान शीघ्र करो: डीएम

  • 31 दिसंबर तक ऊन मिल को भुगतान के निर्देश दिए
  • जिलाधिकारी ने बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा की

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिलाधिकारी ने जनपद की तीन चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए चीनी मिल प्रतिनिधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि चाहे जो भी जतन करो, गन्ना भुगतान शीघ्र किया जाए। उनहोंने ऊन चीनी मिल को आगामी 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत भुगतान की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद की तीनों चीनी पर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने पेराई सत्र 2019-20 का चीनी मिल वार किसानों के देय भुगतान की स्थिति जानी।

जिस पर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल द्वारा 388.54 करोड़ के सापेक्ष 304.93 करोड का भुगतान किया है। इसके अलावा ऊन चीनी मिल द्वारा 337.22 करोड के सापेक्ष 272.74 करोड का भुगतान किया है जबकि थानाभवन चीनी मिल द्वारा 490.83 करोड़ के भुगतान के सापेक्ष 394.54 करोड का भुगतान किया गया है।

जिलाधिकारी ने गन्ना भुगतान की स्थिति संतोषजनक न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि चाहे कुछ भी जतन करो, किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान हर हालत में होना चाहिए। उन्होंने आगामी 31 दिसंबर तक चीनी मिल ऊन को शत प्रतिशत भुगतान करने तथा चीनी मिल शामली एवं चीनी मिल थानाभवन को शीघ्रता से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान प्रत्येक दशा में सौ फीसदी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, चीनी मिल शामली के गन्ना महाप्रबंधक डा. कुलदीप पिलानिया, गन्ना चीनी मिल थानाभवन के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर, व ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल कुमार अहलावत व एकाउंट हेड सुभाष बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img