- छह घंटे बंद रहेगा दिल्ली पौड़ी हाइवे
जनवाणी ब्यूरो
बिजनौर: कस्बा जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर से बैराज शीशमहल बिजनौर तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। जिस कारण चार नबंवर की सुबह पांच बजे से 11 बजे तक जनपद बिजनौर से मीरापुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर की तरफ को जाने वाले सभी प्रकार के छोटे बड़ें वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जनपद बिजनौर की तरफ से मीरापुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर की तरफ को जाने वाले सभी प्रकार के छोटे बड़े वाहनों को बिजनौर से चांदपुर, धनौरा से गजरौला होते हुए मेरठ, मुजफ्फरनगर की तरफ को भेजा जायेगा।
जनपद मुरादाबाद से नूरपुर होते हुए मीरापुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ को जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को नूरपुर से चांदपुर, धनौरा, गजरौला होते हुए मेरठ, मुजफ्फरनगर की तरफ को भेजा जाएगा। जानकारी डॉ धर्मवीर बिजनौर एसपी ने दी।

