Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2020: दो बजे तक 33 फीसदी से अधिक हुआ मतदान

जनवाणी ब्यूरो | 

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में 1463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में मतदान हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने का अनुरोध किया है। वहीं राज्यपाल फागू चौहान, नीतीश कुमार सुशील मोदी, नित्यानंद राय, चिराग पासवान, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला।

नीतीश की सभा में चलें पत्थर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने मधुबनी के हरलाखी पहुंचे। जहां नीतीश नौकरियों की बात कर रहे थे उसी दौरान भीड़ से किसी ने उन पर पत्थर फेंक दिया। हालांकि, नीतीश ने मंच से कहा कि फेंकों, और फेंकों और फेंकते रहो। इससे पहले भी नीतीश के खिलाफ नारेबाजी हुई थी।

दो बजे तक 33.03 फीसदी मतदान हुआ

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे तक 33.03 फीसदी मतदान हुआ।

मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे बीएसएफ के अवर निरीक्षक की मौत

वैशाली जिले में लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 191 पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के अवर निरीक्षक के आर भाई (55) की दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को मौत हो गई। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक अवर निरीक्षक गुजरात राज्य के वडोदरा शहर के रहने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के समय उक्त अधिकारी को सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया जिसकी सूचना उन्होंने अपने बीएसएफ के केंद्र भगवानपुर में दी। बीएसएफ केंद्र के जवान उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस घटना के संबंध में बीएसएफ के जवानों का बयान दर्ज किया है और अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिहार चुनाव अशांति, असुरक्षा, अपहरण के खिलाफ: रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार चुनाव का मुद्दा एकदम स्पष्ट है। यह चुनाव अशांति, असुरक्षा, अपहरण के खिलाफ है। पिछले 15 सालों में जो काम हुआ है, उसे जनता ने देखा है। आप देख सकते हैं कि पिछले 15 सालों में कितने डॉक्टरों का अपहरण हुआ है।

छपरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने का इंतजार कर रहे मतदाता

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। छपरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते लोग।

जंगलराज लाने वालों को भारत माता से दिक्कत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया की रैली में विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है। कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं।

महागठबंधन की सरकार बनना तय: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिहार में जिस प्रकार से हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी। एक तरफ महागठबंधन है जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं और दूसरी तरफ ठगबंधन है जिसमें नीतीश कुमार जी और चिराग पासवान हैं।

एक बजे तक 32.82 फीसदी मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

बरुराज विधानसभा क्षेत्र में मतदान का बहिष्कार

बिहार के मुजफ्फरपुर के बरुराज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 178 पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण इलाके में विकास कार्य न होने को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। एक ग्रामीण महिला ने कहा, ‘रोड नहीं, तो वोट नहीं।’

जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ विश्वासघात किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए कहा, जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ जो विश्वासघात किया, उसे बिहार का हर नागरिक अच्छे से जानता है। जुबान पर बार-बार गरीब का नाम लाने वालों ने गरीब को ही चुनाव से दूर कर दिया था। बिहार के गरीब को अपनी मर्जी की सरकार बनाने का अधिकार ही नहीं था।

बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

बिहार के सहरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, बिहार आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरे चरण के मतदान ने तस्वीर साफ कर दी है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने वाली है।

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

तीन लोगों की पिटाई को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बिहार भाजपा ने ट्वीट कर कहा, ‘जंगलराज के युवराज को अपनी हार साफ दिखने लगी है। तभी तो अराजक कार्यकर्ताओं से मासूम बिहार वासियों पर हमला करा रहे हैं। हमारे इस भाई के साथ जो हुआ है, वो जंगलराज के दिन याद दिलाने के लिए काफी हैं, अपने वोट की ऐसी चोट करें कि बिहार से डबल-डबल युवराजों का नामों निशान मिट जाए।’

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, ‘अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था और विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्य करें। नए दौर में नए बिहार के लिए बदलाव अति आवश्यक है। जय हिंद, जय बिहार।’

मतदान के बाद लौट रहे लोगों के साथ हुई मारपीट

पटना के फतुहा विधानसभा के सोनारू इलाका स्थित बूथ संख्या 214ए पर मतदान करके लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है। मारपीट में तीनों घायल हो गए हैं। लोगों ने एक खास दल के समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक खास पार्टी के पक्ष में उनसे मतदान करने को कहा गया था। जब उन्होंने इससे इनकार किया तो उनकी पिटाई की गई।

बिहार में बदलाव की लहर है

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘बदलाव की लहर है। मुझे विश्वास है कि परिणाम बिहार में लव सिन्हा और विकास के पक्ष में होंगे।’ बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

दिव्यांगों की मदद करते आईटीबीपी के जवान 

बिहार में राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान खगड़िया, सिवान और सारण जिलों में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने अलग-अलग मतदान केद्रों में दिव्यांग मतदाताओं की मदद की।

पटना में रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना में वोट डाला।

तेज प्रताप के ससुर का चिराग पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप के ससुर और परसा से जदयू प्रत्याशी चंद्रिका राय ने कहा कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली में रहते हैं। चिराग बिहार की जमीनी हकीकत के बारे में अवगत नहीं हैं। उनका रहन-सहन पांच स्टार वाला है। वो ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं।

11 बजे तक 19.26 फीसदी मतदान हुआ

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया है कि 11 बजे तक दूसरे चरण के लिए 19.26 फीसदी मतदान हुआ है।

उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने डाला वोट

उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजेंद्र नगर के सेंट जोसेफ हाई स्कूल के बूथ नंबर 49 पर वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से बाहर निकलकर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनकर वोट डालने की अपील की। सुशील मोदी ने कहा, ‘मेरी लोगों से अपील है कि घरों से निकलें और मतदान करें।’

राज्यपाल फागू चौहान वोट डालने पहुंचे

राज्यपाल फागू चौहान वोट डालने दिघा के सरकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करता हूं। उम्मीद है कि इस बार मतदान प्रतिशत पिछले बार के मुकाबले अधिक रहेगा।

मतदान हुआ शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान शुरू।

राज्यपाल और सीएम नीतीश यहां मतदान करेंगे

पटना में दिघा में सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथ को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार यहां वोट डालने आएंगे।

मतदान की तैयारियां पूरी

समस्तीपुर के बूथ नंबर 138 में मतदान की तैयारियां पूरी।

नालंदा के हरनौत निर्वाचन क्षेत्र में भी मतदान

हरनौत (नालंदा) निर्वाचन क्षेत्र, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गांव है, भी इस चरण में मतदान करने जा रहा है।

बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा मैदान में

पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी इस चरण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उनका प्रमुख रूप से मुकाबला भाजपा के विधायक नितिन नबीन के साथ होगा।

मतदान की तैयारियां

खगड़िया के पोलिंग बूथ नंबर 8 पर मतदान की तैयारियां। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों के पालन के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की एक तिहाई सीटों पर इस चरण में मतदान होगा। ये 94 विधानसभा सीटें 17 जिलों में स्थित हैं। इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा उनमें राजद के तेजस्वी यादव शामिल हैं। तेजस्वी विपक्षी महागठबंधन की और से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हैं।

तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने 2015 में भाजपा के सतीश कुमार को हराकर यह सीट फिर अपनी पार्टी के लिए जीती। सतीश ने 2010 में इस सीट पर यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराया था।

भाजपा ने इस बार भी सतीश कुमार को ही यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं, तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव हसनपुर से राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के टिकट पर परसा से चुनावी मैदान में हैं।

इसके अतिरिक्त पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), जदयू विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (नालंदा), भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह (मधुबन), और जदयू नेता और राज्य मंत्री रामसेवक सिंह (हथुआ) से चुनावी मैदान में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

महिला आरक्षण पर BJP हमलावर, रविशंकर और स्मृति ने उठाए कांग्रेस पर सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने...

Delimitation Bill: लोकसभा में बिल गिरने पर अभिषेक बनर्जी ने साधा NDA पर निशाना, महिलाओं के आरक्षण की मांग की

जनवाणी ब्यूरो नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव...
spot_imgspot_img