- भगवानपुर में शहीद जयद्रथ की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई
- शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नही बल्कि सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है
जनवाणी संवाददाता |
बड़गांव: भगवानपुर में शहीद जयद्रथसिंह की चौथी पुण्यतिथि पर गांव पहुंचे लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीद जयद्रथ अमर रहे, भारत माता की जय केन्द्र नारे लगाये गये। वक्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि अपने बच्चों में देश भक्ति के गुणों का समावेश करे ताकि भारत माता की ओर कोई नजर उठाने हिम्मत न कर सके।
जम्मू-कश्मीर के सुन्दरबनी सेक्टर की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए 21 जुलाई वर्ष 2017 को शहीद हुए भगवानपुर निवासी किसान जसबीर सिंह के बेटे जयद्रथ सिंह की बुधवार को गांव में आयोजित चौथी पुण्यतिथि पर नेताओं सहित ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

