Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

Punjab News: पंजाब के मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 4 की मौत, 29 घायल

जनवाणी ब्यूरो 

नई दिल्ली: जाब के मुक्तसर साहिब जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में देर रात भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 29 से अधिक लोग घायल हो गए। यह धमाका शुक्रवार रात करीब 12:50 बजे हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जोरदार धमाके से दो मंजिला फैक्ट्री ध्वस्त

ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री की दो मंजिलें पलभर में जमींदोज हो गईं और चारों तरफ मलबा फैल गया। विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

फैक्ट्री का संचालन उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार घटना के बाद से फरार है। बताया गया है कि घटना के समय फैक्ट्री में लगभग 40 मजदूर दो शिफ्टों में काम कर रहे थे, जिनमें से अधिकतर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। कई मजदूर अपने परिवारों सहित वहीं रह रहे थे। हादसे में बड़ी संख्या में मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मलबा हटाने के लिए हाइड्रो मशीनों का सहारा लिया जा रहा है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए बठिंडा स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच जारी, फैक्ट्री के लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

प्रशासन ने फैक्ट्री में हुए धमाके की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री का लाइसेंस और सुरक्षा उपायों की भी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img