Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

आज मौनी अमावस्या महापर्व, काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी, भक्तों का उमड़ा रेला, पश्चिम वाहिनी स्नान पर्व भी आज

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालु गंगा के तट पर स्नान के साथ ही दान और पुण्य करते नजर आ रहे हैं। मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने काशी की गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा स्नान करने के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में भोले भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालु मौन होकर मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। अस्सी से राजघाट तक प्रमुख घाटों पर स्नान के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।

श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, साथ ही सूर्य की उपासना कर रहे हैं। सुबह-सुबह गंगा घाटों पर तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा घाट पर स्नान करने के बाद महिलाओं ने दान किया।

मौनी अमावस्या पर आज श्रद्धालु सर्वार्थ सिद्धि योग में उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। सूर्योदय के साथ ही स्नान, दान और पूजन के अनुष्ठान शुरू हो रहे हैं। अस्सी से राजघाट के बीच तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। शुभ योग में मौनी अमावस्या का व्रत और स्नान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। शीतला घाट और दशाश्वमेध घाट समेत सभी घाटों पर लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। बनारस में मौनी अमावस्या धूमधाम से मनाई जा रही है।

मौनी अमावस्या पर लगने वाले पचबहनी (पश्चिम वाहिनी) स्नान पर्व पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। पुलिस ने गंगा घाटों व कस्बों में जगह-जगह बैरिकेडिंग की है। मौनी अमावस्या पर क्षेत्र के गौराउपरवार, चंद्रावती, मुरीदपुर, परनापुर, सरसौल, बलुआघाट तक पचबहनी स्नान के लिए शहर व देहात के अलावा जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर सहित कई जनपदों से आकर स्नान कर मन्नतें भी मांगते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक में भीषण आग, 5 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना...

Sports: यूसुफ पठान के ससुर सहित 3 लोगों पर हिंसा का आरोप, गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुंबई के भायखला इलाके में...

उधमपुर हादसा: 42 सीटर बस में 85 सवार, लालच ने ली 21 जानें

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उधमपुर जिले के रामनगर-उधमपुर मार्ग...

Aneet Padda: ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, फैंस संग साझा की भावुक यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Share Market: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में जोरदार उछाल, निफ्टी 24,450 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...
spot_imgspot_img