Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

मायावती ही बनेंगी प्रदेश की मुख्यमंत्री: भीम राजभर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के चुने गए नए यूपी प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने दावा किया है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उत्तर प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कसकर अभी से तैयारी में लग जाएं।

बसपा संस्थापक काशीराम साहब ने कहा था कि 21वीं सदी हमारी होगी। इसे साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। यह बातें उन्होंने बलिया जिले के फेफना स्थित कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में कही थीं।

प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान को नकार रही है। संविधान एवं लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। आए दिन हो रही हत्याएं, लूट, दुष्कर्म आदि घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है।

अब लोग उम्मीद भरी निगाहों से बसपा मुखिया मायावती की तरफ देख रहे है। बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। राजभर समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि आमजन 2022 में बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके पूर्व फेफना चौराहा पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img