Thursday, June 25, 2026
- Advertisement -

अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची एमडीए की टीम को दौड़ाया

  • परतापुर क्षेत्र में गई थी एमडीए की टीम, मारपीट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कूंडा में अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची एमडीए की टीम को लोगों ने दौड़ा लिया तथा अभद्रता की। लोगों का कहना था कि एमडीए के इंजीनियर जब घूस ले चुके है फिर उनके घर पर नोटिस चस्पा करने के लिए कैसे पहुंच गए? इसको लेकर बवाल हो गया। मेट सुरेश व उसके साथी को भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों को दौड़ लगवा दी।

फिर ये मामला परतापुर थाने पहुंचा, मगर बात इंजीनियर के पैसे लेने की आ रही थी, जिसके बाद एमडीए के लोग बैकफुट पर आ गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया तथा एमडीए कर्मचारियों ने अपनी तहरीर वापस ले ली। बड़ा सवाल यह है कि जब अवैध हॉस्टल बनाये जा रहे है तो उन पर एमडीए इंजीनियर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? अवैध निर्माण को एमडीए इंजीनियर संजीव तिवारी ने संरक्षण क्यों दिया?

संजीव तिवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे, लेकिन जब मामला फंसता दिखाई दिया तो एमडीए इंजीनियर बैकफुट पर आ गए। इसमें निर्माण कराने के बदले में घूसखोरी के आरोप लगे। इस पूरे घटनाक्रम में एमडीए कर्मचारियों ने परतापुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दे दी थी, लेकिन बाद में इंजीनियरों ने तहरीर यह कहकर वापस करा दी कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

जो भी घटनाक्रम हुआ, वह भ्रमवश हुआ। इस तरह से इस पूरे प्रकरण पर लीपापोती कर दी गई। अब सवाल यह है कि एमडीए इंजीनियर जब मान चुके है कि ये अवैध निर्माण तो इनको कब गिराया जाएगा? इसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए तथा इंजीनियरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एमडीए के अधिकारियों को इस प्रकरण का संज्ञान लेकर जिस इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है, उन पर कार्रवाई करनी चाहिए, तभी भ्रष्टाचार के लग रहे आरोपों से छवि को साफ किया जा सकता हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lionel Messi Birthday: 39 के हुए फुटबॉल के जादूगर मेसी, संघर्ष से लेकर विश्व विजय तक की कहानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ी...

Rani Durgavati: सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने रानी दुर्गावती को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना...

Weather Update: भीषण गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर में बादल, बारिश और तेज हवाओं के आसार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...

Share Market: ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच...

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img