जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: बरनावा व बिनौली के प्रार्थमिक व उच्च प्रार्थमिक विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को शिक्षा का महत्व व सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की सीख देने वाली मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पौधरोपण भी किया।
कम्पोजिट विद्यालय बरनावा के प्रधान अध्यापक ऋषिपाल सिंह ने बच्चों को बताया कि मीना एक कार्टून पात्र है, वह बच्चों को शिक्षा में साफ सफाई की सीख देती है ओर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेरित भी करती है।
बिनौली के प्रार्थमिक विद्यालय नम्बर एक कि प्रधानअध्यापक कविता सिंह ने बच्चों को बताया कि मीना का जन्मदिन प्रतिवर्ष 24 सितंबर को मनाया जाता है इस उपलक्ष में बच्चों ने केक काटकर मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
इसके उपरांत बच्चों ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण भी किया। सहायक अध्यापक शालू सिंह , रेणु पंवार, विनय कुमार, शकीला मलिक, रुचि शर्मा ,संगीता,ममता, मीनू, राजीव मोहन, अरुण त्यागी, नितिन गौर ,रमन चौधरी, दिव्या, रचना रानी, राधिका तेवतिया, प्रीति वर्मा,अंजू , विनती शर्मा ,आदि मौजूद रहे।

