जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: परिवार से मिलने हरियाणा के रोहतक जा रहे टीपी नगर के गणपति एनक्लेव निवासी केमिकल कारोबारी पवन गर्ग उनकी पत्नी शकुंतला देवी और बेटी अंजू की सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर कॉलोनी में शोक का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार कारोबारी दंपति अपनी बेटी के साथ अपने भाइयों से मिलने रोहतक जा रहे थे गणपति एनक्लेव के सुरक्षाकर्मी बुद्ध प्रकाश ने बताया कि शनिवार दोपहर 3 बजे पवन गर्ग अपने परिवार के साथ स्विफ्ट गाड़ी से रोहतक के लिए निकले थे शाम को लगभग साढ़े पांच बजे उनकी मौत की जानकारी मिली।
जानकारी के अनुसार पवन गर्ग के रोहटा में केमिकल फैक्ट्री है बेटा विनोद उनके साथ ही फैक्ट्री का काम संभालता है उनके भाई व परिवार के अन्य लोग रोहतक में रहते हैं बताया गया कि अक्सर पवन अपने भाइयों से मिलने रोहतक जाते रहते थे वहीं कारोबारी में उनकी पत्नी व बेटी की मौत की जानकारी पर कॉलोनी में शोक व्याप्त है। कॉलोनी मे भी इस दर्दनाक हादसे को लेकर सन्नाटा छाया रहा।

