Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को 3-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन भारत ने अच्छी शुरुआत की। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिगल्स के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। अब सिंधु का मुकाबला यामागुची से होगा।

वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में दस्तक दी। ओलंपिक का छठा दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। दीपिका कुमारी, पूजा रानी और पीवी सिंधु के बेहतर प्रदर्शन के चलते भारत की पदक जीतने की उम्मीद जिंदा है।

रोइंग में भारत पांचवें स्थान पर

पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल स्पर्धा में भारत की तरफ से अर्जुन जाट और अरविंद सिंह ने चुनौती पेश की। लेकिन यह भारतीय जोड़ी पांचवें स्थान पर रही। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

राही सरनोबत खिसकीं

महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में तीसरी सीरीज में राही सरनोबत अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाईं और 94 अंक ही हासिल कर सकीं। इससे पहले दूसरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए हुए उन्होंने 97 अंक हासिल कर टॉप 6 में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज टीम इंडिया ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत की तरफ से वरुण कुमार, विवेक सागर प्रसाद और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। जबकि अर्जेंटीना की तरफ से एक मात्र गोल कैसेला ने किया। भारतीय टीम की इस ओलंपिक में यह तीसरी जीत है।

अंतिम आठ में पहुंची पीवी सिंधु 

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अंतिम आठ में पहुंच गई हैं। उन्हें महिला सिंगल्स के अंतिम 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 2-0 से शिकस्त दी। सिंधु ने पहला गेम 21-15 और दूसरा गेम 21-13 से अपने नाम किया। अब सिंधु का अगला मुकाबला यामागुची से होगा।

अंतिम 16 में पहुंचे अतनु दास

भारतीय तीरंदाज अतुन दास ने पुरुषों की तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा में अंतिम 32 का मुकाबला जीत लिया। उन्होंने इस मैच में चीनी ताइपे के ताइपे के देंग यू चेंग  को 6-4 से पटखनी दी। इस जीत के साथ वह अंतिम 16 में पहुंच गए। अतनु ने पहले सेट में 27, तीसरे सेट में 28 और चौथे में 27 और पांचवें में 28 का स्कोर किया। जबकि देंग यू चेंग पहले सेट में 26, दूसरे सेट में 28, तीसरे सेट में 26, चौथे सेट में 28 और पांचवें सेट में 26 का स्कोर कर पाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img