Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

सरधना में पटक-पटक कर की अधेड़ की हत्या

  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सोमवार को सरधना के गढ़ी खटीकान मोहल्ले में नशे में धुत एक युवक ने अधेड़ की पटक पटक कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अधेड़ की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पक्ष ने कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

गांधी खटीकान मोहल्ला निवासी अधेड़ वीर सिंह सोमवार दोपहर पड़ोसी नैनू पुत्र दलीप के घर के बाहर बैठा था। तभी नशे में धुत मोहल्ले के ही विनोद पुत्र हरी सिंह वहां पहुंचा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वीर सिंह ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने अधेड़ की पटक पटक कर हत्या कर दी। शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

परिजनों ने अधेड़ को डॉक्टर को दिखाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वीर सिंह के पुत्र श्यामलाल ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी।

13 14

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद पुत्र हरी सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टोल पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, मचा कोहराम

दौराला: सिवाया टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात छिजारसी गांव निवासी संजय नाम के एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव छिजारसी गौतमबुद्धनगर निवासी संजय (28) रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर ससुराल खतौली के भैंसी जा रहा था।

सिवाया टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने संजय की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने फोन पर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। संजय की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक सफाई कर्मचारी का कार्य करता था।

नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप

मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड माधवपुरम गेट शराब के ठेके के सामने नाले में 34 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया। शव को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम शराब के ठेके के सामने नाले में सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम पर शव मिलने की सूचना मिली।

मौके पर माधवपुरम चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने आस पड़ोस में शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 72 घंटे बाद पीएम कराया जाएगा।

जहर के सेवन से विवाहिता की अस्पताल में मौत

फलावदा: थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में जहर के सेवन से अस्पताल में भर्ती विवाहिता की मौत हो गई। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव कुंडा निवासी विवाहिता अंजली पत्नी शोभित ने गृह-क्लेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक अस्पताल में चले उपचार के बाद विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करा दिया। तत्पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया परिजनों ने विवाहिता के शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतका की आयु करीब 28 वर्ष बताई गई।

युवक ने पंखे से लटककर दी जान

परतापुर: शताब्दीनगर हवाई पट्टी के पास सोमवार सवेरे एक युवक ने मुफलिसी के चलते पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक 25 वर्षीय मोनू पुत्र सुखपाल है वह अविवाहित था। सोमवार सवेरे उसने अपने कमरे में लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मतक के परिजन सोनू व मनीष ने पुलिस को बताया कि मोनू ड्राइवर था और काफी समय से मुफलिसी की जिंदगी जी रहा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img