Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

दूध सप्लाई करने वाले दूधिया का काटा चालान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शुक्रवार दूघ सप्लाई कर वापस लौट रहा एक दूधिया पुलिस के उत्पीड़न का शिकार बना। पुलिस ने उसे रोक लिया और उसका चालान काट दिया। इससे लोों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन की आड़ में पुलिस लोगों का उत्पीड़न कर रही है।

कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में आंशिक लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक ही बाजार में दुकाने खोले जाने की अनुमति है। 11 बजे के बाद दुकान आदि खोलने वालों के विरूद्ध पुलिस कार्रवाई करती है।

बताया गया है कि शुक्रवार को करीब 11 बजे एक दूधिया नगर में दूध की सप्लाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे पुलिस ने रोक लिया और उसका चालान काट दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दूधिया हेलमेट नहीं लगाये था। इस लिए उसका चालान काटा गया है।

दूसरी ओर लोगों ने पुलिस के आरोप को गलत बताया और कहा कि दुधिया मास्क आदि लगाये हुए था और दूध सप्लाई कर वह घर वापस जा रहा था। आरोप है कि कोरोना गाइड लाइन की आड़ में पुलिस लोगों का उत्पीड़न कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img