Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गायकवाड पर भारी पड़े मिलर

  • गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया

पुणे |

वार्ता: आईपीएल 2022 के 29वें मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन विकेट से हराया। गुजरात के सामने 171 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने 7 विकेट खोकर आखिरी ओवर में हासिल किया। डेविड मिलर ने जीत में सबसे ज्यादा नाबाद 94 की पारी खेली। राशिद ने भी 40 रन की योगदान दिया। गुजरात ने 87 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे और हार टीम के सिर पर मंडरा रही थी, लेकिन मिलर और राशिद खान ने हार नहीं मानी और छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 70 रन जोड़कर मैच की तस्वीर को बदल दिया।

गुजरात की 6 मैचों में ये 5वीं जीत रही और टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर बनी हुई है। वहीं, चेन्नई की 6 मैचों में ये पांचवीं हार है। टीम ने अबतक केवल 1 ही मैच जीता है। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवरों में 5 विकेट के खोकर 169 का स्कोर बनाया था। ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। गुजरात के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट चटकाए।

लगातार गिरते विकेटों के बीच टी-20 स्पेशलिस्ट डेविड मिलर ने कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने 28 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया। पारी के 12वें ओवर में जडेजा की गेंद पर लगातार दो छक्के भी लगाए। चेन्नई के खिलाफ मिलर की ये दूसरी फिफ्टी रही। 5वें विकेट के लिए मिलर और तेवतिया ने 28 गेंदों पर 39 रन जोड़े। राहुल तेवतिया 14 गेंदों में 6 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर आउट हुए। इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

साहा 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर रवींद्र्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच डीप स्क्वेयर लेग पर ऋतुराज गायकवाड़ ने पकड़ा। टारगेट का पीछे करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरूआत खराब रही। पहले ही ओवर में शुभमन गिल गोल्डन डक पर अपना विकेट गंवा बैठे। गिल को मुकेश चौधरी ने कवर पॉइंट रपर उथप्पा के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में महीश तीक्षणा ने विजय शंकर को शून्य पर आउट किया।

उनका कैच कीपर एमएस धौनी ने पकड़ा। ये दोनों विकेट गुजरात ने केवल 2 रन के स्कोर पर गंवाए। गिल आईपीएल में तीसरी और गोल्डन डक पर दूसरी बार आउट हुए। विजय शंकर भी आईपीएल में दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अभिनव मनोहर 12 रन बनाकर महीश की गेंद पर आउट हुए। पावर प्ले तक गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 37 रन था। पांचवें विकेट के लिए रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने 22 गेंदों में 38 रन जोड़े। कप्तान जडेजा 12 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के लगाए। वहीं, दुबे 17 गेंदों में 19 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। आखिरी के 5 ओवर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट खोकर 44 रन बनाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img