Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

एक ही दिन में हुआ लाखों का कारोबार

  • बाजारों में कपड़ों की भी हुई खरीदारी
  • लकड़ी और होलिका की हुई खूब बिक्री

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: होली के मौके पर गुरुवार को छोटी होली के मौके पर भी खूब खरीदारी हुई। शहर के सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, लालकुर्ती, सदर, वैली बाजार समेत तमाम बाजारों में रंगों, मिठाइयों से लेकर कपड़ों तक की खूब खरीदारी हुई। एक ही दिन में लाखों रुपये का कारोबार हुआ।

होली के मौके पर बाजारों में पिछले एक सप्ताह से ही काफी चहल पहल देखने को मिल रही थी। गुरुवार को भी शहर के कई बाजार खुले रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। आबूलेन बाजार, सदर बाजार, वैली बाजार और सेंट्रल मार्केट में खूब खरीदारी हुई। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ महामंत्री जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बाजार में लोगों ने एक से बढ़कर एक स्टॉल लगाये। इसके अलावा कपड़ों का बाजार भी खूब चमका।

05 12

यहां बाजार में लोगों ने कपड़ों, रंगों और गुलाल पिचकारी समेत तमाम चीजों की खरीदारी की। पूरे बाजार में लाखों रुपये का व्यापार हुआ और कई सालों बार व्यापारियों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली। उधर, सदर बाजर में भी खूब खरीदारी हुई। सदर बाजार में भी कपड़ों और पिचकारियों ओर नमकीन की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

800 रुपये कुंतल बिकी लकड़ी

होलिका दहन को लेकर भी लकड़ी और होलिका की खूब खरीदारी हुई। पिछले साल जहां कुछ ही जगहों पर होलिका दहन हुआ था। वहीं, गुरुवार को शहर में जगह-जगह धूमधाम के साथ होलिका दहन हुआ। इसे लेकर शहर में लकड़ियों की टाल भी भीड़ लगी रही। जो फाड़ लकड़ी पहले 400 रुपये कुंतल थी। वह गुरुवार को 800 रुपये कुंतल तक बिकी और लकड़ी का गुटका, जो पहले 250 रुपये कुंतल था। उसके दाम 500 रुपये कुंतल तक पहुंच गये।

होलिका के रेटों ने भी छुआ आसमान

पहले जो होलिका 500 से 600 रुपये में मिलती थी। वह होलिका गुरुवार को 1000 रुपये तक में बिकी। शहर में जगह-जगह सड़क किनारे लोग होलिका बनाकर बेचते नजर आये। पिछले दो सालों की बात करें तो यह कारोबार पूरी तरह से ठप-सा हो गया था, लेकिन गुरुवार को होलिका और कागज की झालरों की भी खूब खरीदारी हुई।

फल भी इतराए

फलों के दाम भी गुरुवार को एकदम से आसमान पर पहुंच गये। यह कहना गलत नहीं होगा कि आम आदमी फल खरीदने से पहले सौ बार सोच रहा था। बुधवार को अंगूर के दाम 60 रुपये किलो थे, लेकिन गुरुवार को उसी अंगूर के दाम बढ़कर 100 रुपये किलो तक पहुंच गये। यही हाल संतरे का भी रहा। संतरा जो पहले 60 रुपये था वह 80 रुपये किलो बिक रहा था। बाजार में गुरुवार को काफी महंगा सामान मिला।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img