Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

होलिका दहन के साथ शुरू हुआ रंगोत्सव

  • एक-दूसरे को गुलाल लगाकर लोगों ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: होली के अवसर पर गुरुवार को जहां दिन में होली का सजा कर पूजा-अर्चना की गई तो वहीं देर शाम मुहूर्त के अनुसार होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही रंग उत्सव की धूम शुरू हो गई। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर वह गले मिलकर शुभकामनाएं दी। गढ़ रोड स्थित वेंकटेश्वरा, बिजली बंबा बाइपास स्थित सुपरटेक व जागृति विहार के पास द्वारिका हाइट्स आदि बहुमंजिला इमारतों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

07 13

दोपहर में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ होलिका का पूजन कर मनोकामना मांगी। शहर से लेकर देहात तक गली मोहल्लों में होली का सजाई गई। गली मोहल्ले पार्क कॉलोनियों का अपार्टमेंट में होली का सजाई गई। रंग रंग के फूलों चमकीली झालरों से गली मोहल्ले व पार्क सजाए गए।

08 13

सोशल मीडिया पर भी युवाओं ने होलिका दहन व रंगोत्सव के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण किया। दिन भर महिलाओं ने होलिका का पूजन कर मंगल कामनाएं की। शाम को गोधूलि के बाद से शुरू हुए विभिन्न मुहूर्तों में होलिका का दहन किया गया। होलिका दहन के साथ ही रंगोत्सव शुरू हो गया।

होली पर शहर को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति

होली पर्व पर शहर में जलापूर्ति बाधित नहीं होगी। नगरायुक्त ने जलकल विभाग को निर्बाध आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों के नंबर की सूची जारी की गई है। ताकि शहरवासियों को अगर कहीं पर जलापूर्ति में कोई समस्या होती है, तो वह तुरंत नगर निगम की ओर से जारी हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर अपनी समस्या का समाधान करा सकें।

नगरायुक्त मनीष बंसल की ओर से होली के मद्देनजर शहर की जलापूर्ति पर विशेष जोर दिया है। इसके लिए विशेष निर्देश जलकल विभाग को दिए गए हैं। कहा गया है कि हर हाल में शहरवासियों को त्योहार पर निर्बाध जलापूर्ति की जाए। जल आपूर्ति से संबंतिध किसी प्रकार की समस्या के समाधान को हेल्प लाइन नंबर की सूची नगर निगम की ओर से जारी की गई है। इनमें महाप्रबंधक जलकल से लेकर एई और जेई जल के नंबर शामिल हैं।

इन हेल्प लाइन नंबर पर करें संपर्क

  1. कुमार गौरव महाप्रबंधक-9450120828
  2. सुशील कुमार सहायक अभियंता-8395881829
  3. अशोक कुमर सहायक अभियंता-9756030499
  4. पंकज कुमार अवर अभियंता-8395881820
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img