Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

अंतर्राज्यीय तस्कर लाखों की गांजा के साथ गिरफ्तार

  • राकेश घटायन चार साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा
  • 80 किलो गांजा, होण्डा सिटी कार व कैन्टर के साथ असलाह बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद में चलाए जा रहे जीरों ड्रग्स अभियान के तहत जानसठ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बडे तस्कर को चार साथियों समेत गिरफ्तार करते हुए लगभग 6 लाख रूपयें की गांजा बरामद करने के साथ ही उनके कब्जे से भारी मात्र में असलाह बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस लाईन के मनारंजन कक्ष में पत्रकारों से रूबरू एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जानसठ पुलिस ने चैकिंग के दौरान सलारपुर चेक पोस्ट जानसठ मीरापुर रोड पर बैरियर लगाकर अभियान चलाया हुआ था इसी बीच यहां से होन्डा सिटी कार व उसके पीछे चल रहे कैण्टर को रूकने का इशारा किया तो कार व कैण्टर में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने भी पीछा करते हुए बदमाशों को दबोच लिया।

एसएसपी ने बताया कि जिन पांच पांच शातिरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6 लाख रुपए की कीमात का 80 किलो गांजा व अवैध असलाह भी बरामद किया गया है। पकडा गया राकेश पुत्र यशपाल निवासी घटायन थाना जानसठ का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर अलग-अलग थानों में कई दर्जन मुकदमें हैं। एसएसपी ने बताया कि राकेश के साथ उसके साथी विनय शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी ग्राम कुरमाली थाना बाबरी जनपद शामली, सन्दीप कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम उत्तरी घटायन थाना जानसठ, बन्टीपाल पुत्र बाबूराम निवासीग्राम डाबका थाना कंकरखेडा मेरठ, सुमित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम डाबका थाना कंकरखेडा मेरठ को भी गिरफ्तार किया गया है।

उनके कब्जे से चार तमंचे व कारतूस, 80 किलो गांजा जिसकी कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पकडे गए शातिरों से एक होण्डा सिटी कार और एक कैन्टर दस टायरा बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सीओ जानसठ शकील अहमद के साथ,प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी,दरोगा वीरबल,सतीश शर्मा,सुनील कुमार,सनील कसाना, रईस खान, अवधेश कुमार, सिपाही राहृुल शर्मा,संदीप भाटी,विवेक कुमार,बन्टी सैनी, जोगेन्द्र कुमार ने कामयाबी हासिल की है।

विशाखा पट्टनम से जुडे हैं शातिरों के तार

पकडे गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास बताते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि यह एक बडा गिरोह है,जिसके तार विशाखा पटनम से जुडे हैं। गिरोह का सरगना राकेश घटायन जनपद का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया है, जो गैर प्रान्तों से मादक पदार्थो की तस्करी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। राकेश घटायन के विरूद्ध जनपद मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त जनपद गाजियाबाद, मेरठ, चण्डीगढ़ सहित कई राज्यों में 3 दर्जन से अधिक हत्या, लूट, फिरौती अपहरण, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, शराब की तस्करी में संगीन धाराओं के मुकदमें दर्ज हंै ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img