Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

आधा-अधूरा कार्य देख नाराज हुए ऊर्जा राज्यमंत्री

  • सोमेंद्र तोमर ने विकास कार्यों को लेकर वेदव्यास पुरी और गगोल तीर्थ का स्थलीय निरीक्षण किया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मेरठ दक्षिण विधानसभा से विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को वेदव्यासपुरी और गगोल तीर्थ का दौरा किया। वेदव्यासपुरी के सेक्टर एक में स्थित पार्क को मॉडर्न पार्क के रूप में विकसित करने के प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय को निर्देश दिये। जोनल पार्क को भी देखा, जिसके रख-रखाव अच्छा नहीं होने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। वेदव्यासपुरी में स्पोर्ट्स कॉपलेक्स के अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश भी दिये। इस दौरान राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर के साथ डीएम दीपक मीणा, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज भी मौजूद रहे।

वेदव्यासपुरी गगोल तीर्थ एवं रिठानी का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमेंद्र तोमर ने वेदव्यासपुरी सेक्टर-1 स्थित पार्क का निरीक्षण कर इसे मॉडर्न पार्क के रूप में विकसित करने, वेदव्यासपुरी जोनल पार्क का निरीक्षण कर इसकी ठीक प्रकार से देखरेख एवं इसको और अधिक विकसित करने, वेदव्यासपुरी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निरीक्षण कर अधूरे कार्य को पुन चालू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने, भगवान विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल तीर्थ का स्थलीय निरीक्षण करके वहां स्थित शहीद स्मारक एवं तीर्थ का सौंदर्यीकरण व जीर्णोंधार करने और मेरठ की लाइफ लाइन इनर रिंग रोड के लिए शताब्दीनगर स्थित रिठानी पुलिस चौकी पर निरीक्षण करके रिठानी चौकी से ग्राम जुर्रानपुर की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य एवं योजना का ठीक प्रकार से क्रियांवन कराने के भी निर्देश दिये।

17 8

इस दौरान ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर एवं महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने वेदव्यास पुरी में पांच माह पूर्व निर्मित हुई सड़क के निर्माण कार्य और इसकी गुणवत्ता खराब होने से काफी नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों से इसकी जांच कराकर निर्माण जल्द से जल्द कराने के लिए भी निर्देशित किया। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी कार्य बताया जाएगा, उनको प्राथमिकता के आधार पर करने का प्रयास करेंगे।

यदि निर्माण कार्यों में कोई भी कमी पाई जाती है या सड़क जल्दी टूटती है तो उसका निर्माण संबंधित फर्म से पुन: कराया जाएगा। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि वेदव्यासपुरी में अच्छा पार्क विकसित कराया जायेगा, जिससे क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिल सके। जिन सड़कों का निर्माण अभी हुआ है और उनकी गुणवत्ता ठीक नही है, उनका पुन: निर्माण भी कराया जाएगा। विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश नही होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img