Thursday, September 10, 2026
- Advertisement -

आरटीओ सलाहाकार के घर से 15 लाख का जेवरात व कैश उड़ाया

  • सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल में भती मरीज को देखने गया था परिवार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र न्यू देवपुरी में बदमाशों ने आरटीओ सलाहाकार के बंद मकान से लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात और कैश चोरी कर लिया। बदमाश घरेलू सामान भी समेटकर फरार हो गए। परिवार के लोग शाम के वक्त अस्पताल गये थे। रेलवे रोड थाना क्षेत्र न्यू देवपुरी निवासी श्यामस्वरूप बत्रा आरटीओ के सलाहाकार हैं। इन दिनों वह बीमारी के चलते सुशीला जसवंत राय हॉस्टिपल में भर्ती है। परिवार के लोग रोज उनकी तीमारदारी की खातिर अस्पताल मे जाते रहते हैं।

शुक्रवार शाम पांच बजे उनका बेटा नीरज बत्रा और व उनकी पत्नी उन्हें देखने जसवंत राय हॉस्पिटल गये थे। बदमाश उनकी गैरहाजिर में बंद घर में लोहे की ग्रिल के सहारे प्रवेश कर गए। बदमाशों ने घर में रखी सेफ आलमारी का ताला तोड़कर करीब 15 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके अलावा बदमाश घर में रखा लाखों रुपये कैश और घरेलू कीमती सामान भी समेटर फरार हो गए। नीरज बत्रा और उनकी मां रात आठ बजे के आसपास हॉस्पिटल से लौटे तो अंदर सेफ आलमारी का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए।

19 9

उन्होंने देखा कि तिजोरी से सोने चांदी के जेवरात व कैश गायब था। उन्होंने घटना की जानकारी थाना रेलवे रोड पुलिस को दी। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी की। उधर चोरी की बारदात की जानकारी संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता को मिली तो वे व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाना पुलिस से घटना के बारे जानकारी की। वहीं घटना के जल्दी खुलासे के लिए थाना प्रभारी से बात की।

सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश हुए कैद

पुलिस ने जांचपड़ताल के दौरान मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो घर से तीन बदमाश निकलते दिखाई दे रहे हैं। तीनों बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद स्पलेंडर बाइक से जाते दिखाई दे रहे हैं।

रेलवे रोड इंस्पेक्टर घटना को छिपाते रहे

थाना रेलवे रोड प्रभारी चोरी की घटना के बारे में रात 12 बजे तक यही कहते रहे कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं हैं। मैं अभी देखता हूँ। रेलवे रोड पुलिस अपने थाना क्षेत्र में कंही भी गश्त करती नजर नहीं आती। शाम होते ही पुलिस सड़कों पर नहीं दिखाई देती। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस रात के वक्त तो कंही भी नजर नहीं आती।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Bihar News: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, छह कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लालगंज थाना क्षेत्र में भारतमाला...

फोल्डेबल iPhone पर Samsung ने ली चुटकी, Apple को याद दिलाया अपना पुराना फोन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: यूपी चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संकट, मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

  जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती...

Apple ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, जानें भारत में कितनी है कीमत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल...
spot_imgspot_img