- संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: संत शिरोमणि रविदास महाराज की 644 जयंती के अवसर पर ग्राम मुस्सेपुर एवं सत्य विहार कॉलोनी नजीबाबाद में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य अतिथि मिशन 78 के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामनाथ सिंह ने संत शिरोमणि रविदास महाराज के बताए गए आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्यार सजाता है गुलशन को और नफरत वीरान करें, कुछ भी बनें मुबारिक है पर एक अच्छे इंसान बने।
इस अवसर पर मिशन 78 के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र, संस्थापक सदस्य डा. मकसूद, फिरोज, अकरम, शाहनवाज आदि उपस्थित रहे। नगर के एक निजी अस्पताल के प्रबंधक सुभाष चंद्र ने ग्राम मुस्सेपुर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन किया। जबकि सत्य विहार कालौनी में योगेंद्र, नरेंद्र, केवल व संजीव ने संयुक्त रूप से संचालन किया।

इस अवसर पर ग्राम मुस्सेपुर में 40 युवाओं को भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए नीले पटके पहनाए गए। उधर संत रविदास जयंती पर ग्राम बड़ा पाईमार में झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां एवं अखाड़ा शामिल रहे।
रविदास शोभा यात्रा गांव की रविदास धर्मशाला से शुरू होकर गांव मुस्तफापुर से शुरू होकर मिर्जापुर रंगीला में सम्पन्न हुई। यात्रा के अध्यक्ष दौलत सिंह और ग्राम प्रधान कुंवर सिंह, नेता चंद्रपाल सिंह, सुधीर कुमार, ओमेंद्र सिंह, कोमल सिंह, अभिषेक कुमार, नत्थू ठेकेदार, अतर सिंह, मास्टर अशोक कुमार, राकेश कुमार, विकास कुमार, प्रकाश सिंह, बिजेंद्र भुंडे,अनिल कुमार, चेतराम, राजवीर, डॉ ओमपाल, बिसम्बर आदि के नेतृत्व में गुरु रविदास एवं भगवान शंकर भोले पार्वती आदि अनेक झांकियां और अखाड़े सम्मिलित रहें। शोभा यात्रा का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर जीएसटी ठाकुर नीरज सिंह, भट्टा स्वामी सतेंद्र कुमार तथा बाबूराम तोमर ने संयुक्त रूप से किया।

