Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

शराब प्रकरण में लल्लू पहुंचे मीरपुर जखेड़ा

  • प्रशासन कार्रवाई के नाम पर बड़ी मछलियों को बचाकर आबकारी व सिपाहियों पर की जा रही कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

जानी खुर्द: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जानी के मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराबकांड का शिकार हुए लोगों के परिजनों से मिले। उनका दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि जहरीली शराबकांड के तार भाजपा से जुडे हैं। इसमें बडे आरोपियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों पर जाल डाला जा रहा है।

गत 10 सितंबर को जहरीली शराब पीने से पवन कुमार, अमित यादव व जगपाल कश्यप की मौत हो गयी थी। शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मीरपुर जखेड़ा पहुंचे और तीनों परिवारों के यहां पहुंचकर परिवार के साथ दु:ख साझा किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा किबिना प्रदेश सरकार के गांव-गांव जहरीली शराब बिक नहीं सकती। कांग्रेस ने जब मामला विधानसभा में उठाया तो कार्रवाई के नाम पर आबकारी व पुलिस के सिपाहीयों पर नाम मात्र की कार्रवाई कर की गयी। असली आरोपी खुले घूम रहे हैं।

पीड़ित परिवारों को मदद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों के साथ दु:ख में शरीक होकर प्रत्येक परिवार को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को 30-30 लाख की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को नौकरी सरकार दे। दोषियों पर कार्रवाई होने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

थाना प्रभारी पर लगाएं गंभीर आरोप

मीरपुर जखेड़ा में जहरीली शराब से मरे गए तीन व्यक्तियों के परिवारों को ढांढस बंधाने गांव पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जब मृतक अमित कुमार की मां से पूछा कि क्या कोई सरकारी अधिकारी आपके पास आया तो मृतक के चाचा हरपाल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह पांच हजार रुपये लेकर गांव-गांव शराब बिकवा रहे हैं। वहीं, विधायक व सांसद आबकारी विभाग से लेकर अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को बचाने में लगे हुए हैं।
कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी जहरीली शराब से हुई मौतों का मामला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जहरीली शराब से हुई मौत के लिए भाजपाइयों को ठहराया जिम्मेदार

जहरीली शराब से होने वाली मौतों का मामला कांग्रेस विधानसभा में उठाएगी। यह बात जनवाणी संवाददाता से मोबाइल पर हुई वार्ता में प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष अजय लल्लू ने कही। जानी के मीरपुर जखेड़ा गांव से लौटे जानी में संगठन के एक कार्यकर्ता के आवास पर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मोबाइल पर बात की गयी।

उन्होंने कहाकि केवल मेरठ या बागपत ही नहीं बल्कि सहारनपुर, बहराइच, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर आदि में भी जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से होने वाली मौतों के लिए भाजपाई जिम्मेदार हैं। कुछ बडेÞ भाजपाइयों के तार जहरीली शराब के काले कारोबार से जुडे हैं। उनके इशारे पर ही जहरीली शराब से होने वाली मौतों के मामले में लीपापोती की जा रही है।

अधिकारियों के इशारे पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदली जा रही हैं। बिसरा सुरक्षित किए जान तथा पूर्व की कुछ बिसरा रिपोर्ट पर भी कांग्रेस नेता ने सवाल खडे किए। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन कितने ही प्रयास कर लें, लेकिन उनका रोक नहीं पाएंगे। जहां भी सरकार जुल्म ज्यादती करेगी वहां वह खुद भी पहुंचेंगे और पूरी कांग्रेस भी नजर आएगी। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। पूरी कांग्रेस एकजुट है। यह बात अलग है कि कई बार मीडिया को यह दिखाई नहीं देता।

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में संगठन के वेस्ट प्रभारी पंकज मलिक, प्रदेश महामंत्री व मेरठ प्रभारी वीरेन्द्र गुडडूु, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रवक्ता पीसीसी अखिल कौशिक, पंडित नवनीत नागर, जहांगीर मंसूरी, जिला सेवादल अध्यक्ष नितिश भारद्वाज, कैंट युवा कांगे्रस अध्यक्ष अर्चित गोयल, हरीश त्यागी, आशाराम, सपना सोम, बबीता गुर्जर, तेजपाल डाबका, अभिमन्यू त्यागी, नईम राणा, गुफरान आलम, जिले सिंह, सुमित, एनएसयूआई के रोहित राणा, कपिल जैन आदि भी शामिल रहे।

नितेश जाटव के पिता को दी सांत्वना

कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर निवासी दलित युवक जिसकी विगत दिनों हत्या कर दी गयी थी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू उसके पिता से मोबाइल पर बात की। ओमवीर ने हत्या की वारदात तथा पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न किए जाने की शिकायत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नितेश हत्याकांड विधानसभा में उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रदेश सरकार को दलित विरोधी करार दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img