Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली, हालत गंभीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाइवे पर चौकी इंचार्ज दरोगा मुनेश कुमार को पीछा करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। तीन बदमाश एक विवाह मंडप के बाहर कार में बैठे खुर्जा निवासी युवक से कार लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीछा करते हुए लिसाड़ी गेट में बदमाशों की घेराबंदी की। कार में जीपीएस लगा था। जब पुलिस को बदमाशों की लोकेशन कंकरखेड़ा मे मिली पुलिस ने घेराबंदी की उनसे मुठभेड़ हो गईं।

इस दौरान एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ा तो दूसरे बदमाश ने दारोगा मुनेश को गोली मार दी। दारोगा को सीने में गोली लगने से वह वहीं पर गिर गया। बदमाश मौक़े से फरार हो गए। दारोगा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ से दरोगा को गाज़ियाबाद रेफेर कर दिया गया। तीनो बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमों को लगाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img