जनवाणी संवाददाता |
बड़ौतः क्षेत्रीय विधायक के आवास पर बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों व किसानों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें बिजली विभाग की अनियमितताएं तथा उपभोक्ताओं एवं किसानों के शोषण पर आक्रोश जताया।विधायक सहेन्द्र सिंह ने ऊर्जा निगम बागपत के एसई से कहा कि उन्हें लोगों ने जानकारी दी कि उपभोक्ताओं पर अनाप-शनाप बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।
उसके बाद उपभोक्ताओं उन्हें ठीक करने की लाइनमैन एवं जेई स्तर के अधिकारी सौदेबाजी करते हैं। यदि ऐसा भविष्य में किया तो यह ठीक नहीं होगा। उपभोक्ताओं को बिल ठीक कराने का मौका देना होगा। वहीं विधायक ने उन्हें आगाह किया कि बकाया बिजली बिल होने पर आफिस में बैठकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अधिकारियों से कहा कि वह समस्याओं का समाधान कराएं। यह उनका दायित्व है। यदि उपभोक्ताओं को तंग किया जाएगा तो यह उन्हें सहन नहीं होगा। अधिशासी अभियंता बागपत रणविजय सिंह ने कहा कि जनता का शोषण नहीं किया जाएगा। खामियों में सुधार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि किसान की ट्यूबेल पर 40 हजार तक व घरेलु कनेक्शन के दस हजार रुपये शेष भुगतान पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। उपभोक्ता गन्ना भुगतान न होने के कारण बकाया धनराशि को तीन किस्तों में जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता बड़ौत द्वितीय गोपाल सिंह, एसडीओ राणा प्रताप सिंह, शीशपाल सिंह, चांदवीर सिंह, संजीव राठी, सुभाष चौहान, मास्टर सुधीर कुमार, नरेंद्र सिंह, आशीष कुमार आदि थे।

