Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कोरोना वैक्सीन के लिए घर घर दस्तक दे रहीं मोबाइल टीमें

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: चुनाव में कोरोना की रफ्तार तेजी न पकड़े इसके लिए नगर निगम व स्वास्थय विभाग ने मोबाइल टीमों के साथ शहर में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। छह मोबाइल टीमों के साथ आज प्रवर्तन दल ने स्वास्थय विभाग के साथ शहर में घर घर घूमकर दस्तक दी और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा टीकाकरण कराया।

नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में छह मोबाइल टीमों ने मौहल्ला छिपियान, ढोलीखाल, शाहनूर जी, एकता कॉलोनी, व मैसूर पैलेस के आसपास क्षेत्र में घर-घर जाकर दस्तक दी और लोगो को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम द्वारा घरों पर ही लोगो को वैक्सीन लगायी गयी। भवा सराय निवासी इस्तखार पिछले दस महीने से स्वास्थ्य विभाग कर्मियों के बार बार कहने पर भी कोरोना वैक्सीन लगवाने में संकोच कर रहे थे, लेकिन आज प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल नेगी ने टीके से लाभ के बारे में समझाया और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तो वह अपने परिवार के टीकाकरण के लिए मान गए।

उसके बाद उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के भी कोरोना टीका लगाया गया। उपरोक्त अभियान में एएनएम नीतू पवाँर, कविता, प्रगति, सुलेखा वर्मा व जेबा अब्बास, हीना, शशि, सुनीता गर्ग, गीता शर्मा आंगनबाड़ी व सफाई निरीक्षक सोम कुमार, प्रकाश चंद, महेश राणा तथा प्रवर्तन दल टीम से नरेश, प्यार सिंह, हेमराज, पवन, बिक्रम, रणदीप, जगपाल, नवाबुद्दीन प्रदीप, शिवकुमार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img