जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाएं करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करके पति के सुस्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना करती है। सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार बहुत शुभ व सौभाग्य वर्द्धक माना जाता है।
प्राचीन काल से ही महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए सोलह श्रृृंगार करती है। महिलाओं के सोलह श्रृंगार करने से घर में सुख शांति व समृद्धि आती है। महिलाओं का सौंदर्य ही नही भाग्य मान सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ाता है। इस बार चतुुर्थी तिथि प्रांरभ 24 अक्तूबर दिन रविवार को प्रात: तीन बजकर दो मिनट से चतुर्थी तिथि समापन 25 अक्तूबर दिन सोमवार को प्रात: पांच बजकर 44 मिनट तक रहेगी।
चंद्रोदय का समय 24 अक्तूबर रात्रि आठ बजकर चार मिनट तक रहेगी। पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर महिलाएं शाम को करवा चौथ की कथा सुनकर, चंद्रदेव को अर्ध्य देकर व्रत पूर्ण करती है। चंद्रदेव को अर्ध्य देते समय ओम सोम सोमाथ नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढ़े
अधिकता विशाल शर्मा 9837109552

