Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

21.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं चारधाम के दर्शन

  • बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा में एक ही मोबाइल से कई तीर्थयात्रियों के पंजीकरण पर सख्ती

जनवनि संवाददाता |

पौड़ी- गढ़वाल: चारधाम यात्रा के लिए टूर ऑपरेटर एक ही मोबाइल से कई तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करा रहे हैं। यात्रियों का गलत ढंग से ऑनलाइन पंजीकरण करने पर शासन ने संज्ञान लिया है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में उत्तराखंड टूर आपरेटर एसोसिएशन को पत्र भेजा है, जिसमें टूर आपरेटरों को निर्देश दिए कि पंजीकरण में प्रत्येक यात्री की व्यक्तिगत जानकारी देने होगी। भविष्य में इस तरह की गलत होने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया हुआ है। इसके लिए यात्रियों को ऑनलाइन या केंद्र में आकर पंजीकरण कराने की सुविधा दी गई है। जो यात्री ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, उनके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश समेत यात्रा मार्गो पर 18 स्थानों पर पंजीकरण की सुविधा है।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए प्रत्येक यात्री का पंजीकरण अनिवार्य है। यात्रा पर आ रहे यात्रियों का पंजीकरण फार्म में व्यक्तिगत जानकारी होनी चाहिए, जिससे यात्रा के समय किसी यात्री को कोई दिक्कत होने तत्काल संपर्क किया जा सके। संज्ञान में आया है कि टूर ऑपरेटर एक ही मोबाइल नंबर से कई तीर्थयात्रियों का ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं, जो गलत है।

चारधाम यात्रा शुरू होने से अब तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 21.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इनमें बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में 15.6 लाख, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 6.87 लाख ने दर्शन किए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img