Wednesday, April 15, 2026
- Advertisement -

500 से अधिक अपात्र कार्डधारक

  • थर्ड, फोर्थ एरिया में एरियों में मात्र 10 से 15 लोगों ने ही कराये कार्ड जमा
  • राशन कार्ड सरेंडर कराने में एसी और कार वालों की संख्या अधिक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रिकवरी के डर से अपात्र कार्डधारक खुद ही निकलकर सामने आने लगे हैं। अभी तक देहात क्षेत्रों में ही अपात्र कार्डधारक अपने राशन कार्ड सरेंडर करा रहे थे, लेकिन अब शहर में भी कार्डधारक निकलकर सामने आने लगे हैं। शहर के थर्ड और फोर्थ एरिया की ही बात करें तो पिछले कुछ ही दिनों में 500 से अधिक कार्डधारकों ने अपने कार्ड सरेंडर कराये हैं। हालांकि अभी प्रथम क्षेत्र से कम मामले ही सामने आये हैं, लेकिन अगर जांच की जाये तो हर दूसरे घर में एसी और कार के मामले सामने आएंगे।

बता दें कि कोरोना के समय से शासन की ओर से राशन कार्ड धारकों को माह में दो बार गेहूं और चावल का वितरण नि:शुल्क किया जा रहा है। इसके साथ ही अभी हाल के ही कुछ माह से पैकेट युक्त खाद्यान्न नमक, तेल और चना भी नि:शुल्क दिया जा रहा है। ऐसे में शासन की ओर से अभी बीते माह एक शासनादेश जारी किया गया कि जिन कार्डधारकों के पास कार, एसी, 200 गज प्लॉट व कृषि की जमीन है।

06 14

वह स्वयं ही अपने राशन कार्ड सरेंडर करा दें। नहीं थो विभाग की ओर से जांच कर ऐसे कार्डधारकों से 24 रुपये प्रति किलो गेहूं व 26 रुपये प्रति किलो चावल के हिसाब से राशन की वसूली की जायेगी। जबसे नि:शुल्क राशन वितरण हो रहा है। तब से अब तक कार्डधारकों को यह वापस करनी पड़ेगी। इसके बाद कई क्षेत्रों में मेरठ में लोगों ने कार्ड सरेंडर कराने शुरू कर दिये।

सदर तहसील में 200 से अधिक ने कराये सरेंडर

सदर तहसील क्षेत्र में थर्ड एरिया आता है। यहां के एआरओ जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में अभी तक अपात्र कार्डधारकों की संख्या जो लोग कार्ड सरेंडर करा चुके हैं। उनकी संख्या 200 से पार हो चुकी है। इनमें से ज्यादातर वही लोग हैं। जिनके घर में ऐसी या कार आदि शामिल है।

इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिनके पास जमीन है और उनके कार्ड बने हुए थे। उन लोगों ने पहले ही अपने कार्ड सरेंडर करा दिये हैं। अब विभाग की ओर से क्षेत्र में जल्द ही जांच भी कराई जायेगी। जांच कराकर कार्डधारकों के घरों पर जाकर सर्वे किया जायेगा। जो भी अपात्र मिलेंगे उनसे खाद्यान्न की कीमत से कई गुणा अधिक की रिकवरी की जायेगी।

फोर्थ एरिया में भी 300 से अधिक ने कराये सरेंडर

एआरओ पशुपति नाथ ने बताया कि फोर्थ एरिया में भी काफी संख्या में लोग अपने कार्ड सरेंडर करा रहे हैं। 300 से अधिक लोग कार्ड सरेंडर का चुके हैं। अब विभाग की ओर से जल्द ही अभियान चलाकर अपात्रों की जांच की जायेगी और उसके बाद उनसे रिकवरी की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img