- सांसों पर फिर से गहराया भारी संकट
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: एनसीआर के शहरों में अपना शहर बुधवार को सबसे अधिक प्रदूषित रहा। मेरठ के आसपास जनपदों में प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मेरठ में प्रदूषण की मात्रा 300 के पार पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण सांस लेने में अब दिक्कतें होने लगी है। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में संकट खड़ा हो गया है। अगर यही हाल रहा तो मेरठ में भी चौथी स्टेज लागू करनी पड़ेगी।
हालांकि रेड जोन में पहले ही मेरठ शामिल किया गया है, लेकिन अगर यह स्थिति नहीं संभली तो आने वाले दिनों में हालात और भी अधिक गंभीर होंगे। जिससे संकट और भी अधिक गहरा सकता है। मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेस लगातार बढ़ रहा है। मेरठ के जिन तीन स्थानों पर प्रदूषण की मात्रा नापने के लिए एक्यूमेंट लगा रखे हैं। उससे देखा जाए तो यहां भी हालात विकट हो गए हैं।

बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए अब हानिकारक होता जा रहा है। खासकर अस्थमा के रोगियों के लिए बेहद परेशानी खड़ी कर रहा है। अब अस्थमा के रोगियों को सांस लेने में दिक्कतें महसूस होने लगी है। जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं। चिकित्सक भी बढ़ते प्रदूषण के लिए अस्थमा के रोगियों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मेरठ में प्रदूषण की मात्रा 326 है। जोकि एनसीआर में बुधवार को सबसे अधिक मापी गई है। हालांकि आसपास के जनपदों में प्रदूषण की मात्रा कम रही है।
दिन में छाया स्मॉग, बारिश से मिल सकती है राहत
बुधवार को दिन निकलते ही स्मॉग छा गया। प्रदूषण की मात्रा अधिक होने के कारण स्मॉग की स्थिति दिन निकलते ही बन गई। जिसके चलते लोगों को परेशानी बन गई। सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक स्मॉग का असर साफ रहा। हालांकि शाम में पांच बजे तक बाद भी चारों तरफ स्मॉग की दिखाई दिया। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कते महसूस हुई।
पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, मैदानी इलाकों में मिलेगी राहत
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर होगा। बर्फबारी होने के कारण इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगी। आने वाले दो दिन में बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बारिश के होने के कारण प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिलेगी। डस्ट पार्टिकल आसमान में जमा हुए है। बारिश होने के बाद यह घुल जाएंगे।
जिसके बाद लोगों को प्रदूषण से राहत मिल जाएगी। बुधवार को राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 एवं न्यूनतम आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि बारिश होने की संभावना है।
मेरठ के इन स्थानों पर प्रदूषण की स्थिति
गंगानगर 331
पल्लवपुरम 309
जयभीमनगर 338
मेरठ 326
बागपत 194
बुलदंशहर 177
हापुड़ 269
ग्रेटर नोएडा 236

