Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

चेयरपर्सन पति की मौत से पसरा शोक

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगरपालिका चेयरपर्सन फहमीदा बेगम के पति हाजी इलियास अंसारी की बीमारी के चलते मौत होने से नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय नगरपालिका परिषद की चेयर पर्सन फहमीदा बेगम के पति हाजी इलियास अंसारी कई दिनों से बीमार चल रहे थे । उनका बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। सोमवार को उनकी हालत में सुधार देते हुए चिकित्सक ने उनकी छुट्टी कर दी थी।

परिजन उन्हें घर ले आए थे । मंगलवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी । जिसके चलते परिजन उन्हें इलाज के लिए बिजनौर ले जा रहे थे।

बिजनौर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें चिकित्सक के पास भी ले कर गए लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चेयरपर्सन पति की मौत की खबर से परिजन ही नहीं बल्कि नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनका दफीना बुधवार की दोपहर किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img