Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

हिमाचल में सांसद खेल महाकुंभ, बिलासपुर पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़

जनवाणी ब्यूरो |

शिमला: भारत-इंग्लैड के बीच 7 से 11 मार्च तक खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रशंसकों में रोहित शर्मा की फोटो व उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ लगी रही। दोनों लुहणू क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुंभ 3.0 का शुभारंभ के लिए पहुंचे हैं। खेल महाकुंभ में पंजाबी गायक लखविंदर सिंह वडाली, नाटी किंग कुलदीप शर्मा, हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ द पाइंस और अपार शक्ति खुराना धूम मचाएंगे।

वहीं, भारत-इंग्लैड के बीच 7 से 11 मार्च तक खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच से पहले डॉग स्क्वायड स्टेडियम को खंगालेगा। मैच में दर्शकों की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो धर्मशाला-कांगड़ा सड़क को वन-वे किया जाएगा, अन्यथा सड़कों पर रूटीन की तरह ही गाड़ियां चलेंगी। यह बात पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कही।

शालिनी ने कहा कि अभी तक उन्हें जो इनपुट मिले हैं, उस हिसाब से 8 से 10 हजार दर्शक स्टेडियम में जुटने की संभावना है। पांच दिन तक चलने वाले टेस्ट मैच के लिए दूसरे राज्यों के ट्रैफिक प्लान को भी समझा गया है। उन्होंने बताया कि टेस्ट मैच से पहले पुलिस जवानों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड भी स्टेडियम का दौरा करेंगे।

स्टेडियम के हर एंट्री गेट पर पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में जवान तैनात रहेंगे। मैच की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात के लिहाज से 600 के करीब पुलिस जवान और गुप्तचर विभाग के जवान तैनात रहेंगे। स्टेडियम के आसपास और टीमों के आने-जाने के रास्ते पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मैच के दौरान सुरक्षा के लिहाज से धर्मशाला स्टेडियम को इन्नर और आउटर दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा। यातायात व्यवस्था के हिसाब से शहर को सात सेक्टरों में बांटा जाएगा।

एसपी ने बताया कि अगर मैच के दौरान धर्मशाला में भीड़ बढ़ती है तो जरूरत के हिसाब से धर्मशाला-कांगड़ा सड़क को वन-वे बनाया जा सकता है। इस दौरान धर्मशाला से कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहन वाया सकोह होकर जाएंगे। कांगड़ा से धर्मशाला आने वाले वाहनों को वाया शीला होकर धर्मशाला पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा शहीद स्मारक-सर्किट हाउस सड़क मार्ग को भी कुछ देर के लिए वन-वे घोषित किया जा सकता है।

मेला मैदान दाड़ी में चल रहे स्प्रिंग कार्निवाल के चलते इस बार दाड़ी मैदान में वाहनों को पार्क नहीं किया जाएगा। पार्किंग के लिए सबसे पहले पुलिस मैदान को तरजीह दी जाएगी।

अगर पुलिस मैदान भर जाता है तो इसके बाद साई मैदान और चरान खड्ड के पास बन रहे फुटबाल स्टेडियम में वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था रहेगी। अगर जरूरत पड़ी तो चीलगाड़ी रोड पर भी वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टैंडबाई रखा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img