Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या से दहल उठा मेरठ

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: जिले में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। बिजनौर के जलीलपुर कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के मैनेजर संदीप कुमार के हस्तिनापुर के रामलीला ग्राउंड स्थित घर में डकैती के बाद बदमाशों ने उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी शिखा (25) और बेटे रूकांश (5) की हत्या कर शव बेड में बंद कर दिए।

शाम 7:00 बजे संदीप कुमार बैंक से घर लौटे तो उन्हें घर के बाहर ताला लगा मिला। कुछ देर तलाश के बाद भी शिखा और रूकांश के नहीं मिलने पर वह गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंच गए। लौटने के बाद उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ घर का ताला तोड़ा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। एक कमरे के बेड के अंदर शिखा और दूसरे कमरे के बेड के अंदर रूकांश का शव था। बदमाशों ने दोनों के हाथ बांध दिए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। पुलिस का अनुमान है कि वारदात दिन में अंजाम दी गई है।

सूचना पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि घर से ज्वेलरी और नगदी गायब है। शिखा के परिवार के कुछ लोग मेरठ के शास्त्री नगर में रहते हैं। वे देर रात हस्तिनापुर पहुंचे।

एसएसपी रोहित सजवाण सिंह का कहना है कि बैंक मैनेजर ने थाने में पत्नी और बेटे के गुम होने की बात बताई थी। बाद में परिवार के लोगों ने ही ताला तोड़ा। मामले की तफ्तीश की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img