Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

मुस्लिम महिला से की शादी, जबरन खिलाया गौमांस, युवक ने की आत्महत्या

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत में कुछ महीने पहले युवक द्वारा की गई आत्महत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक रोहित सिंह की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया और उसे जबरन गौमांस खिला दिया गया। इससे आहत होकर रोहित सिंह ने आत्महत्या कर ली। एसीपी-बी डिवीजन जेटी सोनारा ने बताया कि रोहित की मां वीणा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और नए सिरे से जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रोहित सिंह और सोनम अली एक मिल में साथ में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया। रोहित ने जब यह बात परिवारवालों को बताई, तो वह इस शादी के खिलाफ थे। घर वालों की नाराजगी के बाद भी रोहित ने सोनम अली से शादी कर ली और अलग रहने लगा। इसके बाद रोहित के परिजनों से उससे नाता तोड़ दिया और किसी भी प्रकार का संपर्क रखना भी बंद कर दिया।

जून में की थी आत्महत्या

पत्नी सोनम अली और भाई मुख्तार अली द्वारा जबरन गौमांस खिलाए जाने और जान से मारने की धमकी देने के बाद रोहित सिंह ने 27 जून को आत्महत्या कर ली थी। उसका शव दुपट्टे से पंखे से लटका पाया गया था। इसके बाद सोनम और उसके परिवारवालों ने रोहित सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया और इसकी जानकारी भी मृतक के परिवार को
नहीं दी।

फेसबुक पोस्ट के जरिए हुआ खुलासा

आत्महत्या करने से पहले रोहित सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। उसने लिखा था कि उसकी पत्नी और उसके भाई ने गौमांस न खाने पर जान से मारने की धमकी दी थी और उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। महीनों बाद रोहित के भाई को उसके दोस्तों के जरिए फेसबुक पोस्ट के बारे में पता चला। इसके बाद रोहित सिंह की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रोहित की मां वीणा देवी का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रोहित और सोनम ने शादी कर ली। हालांकि, वह दोनों साथ में काम करते थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img