Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

जानलेवा हमले के आरोपी पीड़ितों पर बना रहे हैं फैसले का दबाव

  • फैसला ने करने पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के गांव हिलवाड़ी के पीड़ित परिवार का आरोप है कि जानलेवा हमले के आरोपी उन पर फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं और फैसला न करने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

बुधवार को पीड़ित परिवार के लोग हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी से मिले और उन्हें इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी परिवार की एक महिला ने कोर्ट के माध्यम से उनके विरूद्ध थाना बिनौली में एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन जांच में आरोप गलत पाये गए हैं।

उन्होंने एसपी से झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कराने व आरोपियों से अपनी जान माल की सुरक्षा कराने की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गत 30 सितम्बर को आरोपी जबरन उनकी निजी दीवार पर अपनी दीवार बनाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी डंड़ों से हमला कर दिया और फयारिंग की। इस संबंध में पीड़ितों ने बिलेंद्र व उसके पुत्रों अंकुर व अनुज के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने दो आरोपियों बिलेंद्र व अनुज को गिरफ्तार लिया था जबकि अंकुर मौके से फरार हो गया था। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं और फैसला न करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि बिलेंद्र की पत्नी ने उनके विरूद्ध कोर्ट के माध्यम से थाना बिनौली में एक झूठा मुकदमा दर्ज भी कराया था लेकिन जांच में आरोप गलत निकले।

पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र देकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों के विरूद्ध कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर सत्यपाल ठाकुर, ओमवीर, ओमपाल, रामवीर, रणकौशल, राजीव पांचाल, कपिल शर्मा श् सोमपाल इंद्रपाल, बबलू व रामकुमार आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img