Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

  • पंज निहंग सिंह के दर्शन को उमड़ी भीड़, कीर्तन का शहर में जगह-जगह किया गया स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सातवें गुरु श्री गुरु हरिराय के प्रकाश पर्व, अमर शहीद बाबा दीप सिंह तथा शिरोमण रविदास जयंती को समर्पित रविवार को गुरुद्वारा माता सीता भैसाली के प्रबंधन में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसका संचालन अमरजीत सिंह एडवोकेट, रणजीत सिंह जस्सल, सजिन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह ने किया। नगर कीर्तन दविन्द्र जीत सिंह सेठी एवं बीबी इंदू सेठी तथा जसवीर सिंह सेठी द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्प एवं प्रसाद भेंट कर तथा पंज पियारो को सरोपा भेंट कर किया। उसके पश्चात अरदास की गई।

17 18

जिसमें सर्वप्रथम खालसायी नगाड़ा बजाया गया जो गुरु साहिब की सवारी के आगमन का प्रतीक था। पंज निहंग सिंह घोड़े पर सवार दर्शन दे रहे थे, कंकरखेडा स्थित बाबा दीप सिंह शस्त्र विद्या दल कृपाण, खंडे, लाठीयां, चक्र आदि से हैरत अंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। छोटे बालक-बालिका खालशायी पोषाक धारण कर निशान साहिब लेकर चल रहे थे, पंजाब से आया पाइप बैंड सुंदर धुनों एवं विभिन्न मुद्राओं से शोभा बड़ाता चल रहा था, कृष्ण बैंड धूनों में शबदों को गाते हुए वातावरण को गुरमयी बनाता चल रहा था।

स्त्री सत्संग शबदी जत्था भाई मरदाना कीर्तनी जत्था तथा निष्काम कीर्तन जत्था आदि सिमरओ श्री हरिराय सी हरि कृष्ण छियाइये, जन्म मरण दोह महि नाहि जन परोपकारी आये। सूरा सो पहिचानीये जो लरे दीन के हेति आदि शबदों का विभिन्न वाद्य यंत्रों द्वारा गायन करते चल रहे थे। नगर कीर्तन की प्रारंभता से पूर्व कार्यक्रम संचालक रणजीत सिंह जस्सल ने शुभकामना देते हुए कहा कि गुरु हरि राय ने पर्यावरण बचाने, बाबा दीपा सह ने प्राणों की बाजी लगा कर सेवा करने तथा संत रविदास ने छुआ छूत मिटाने का संदेश दिया जो आज के समय की जरूरत है।

18 20

जस्सल ने बताया कि 25 की रात्रि विशेष कीर्तन दरबार तथा मुख्य विशेष समारोह होगए। नगर कीर्तन भैंसाली गुरुरुद्वारे से शुरू होकर सदर बाजार, घंटाघर, आबूलेन, बेगामपुल, पैंठ बाजार, लालकुर्ती बड़ा बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा श्री कलगीघर में फतह हुआ जहां अध्यक्ष जसवीर सिंह नैय्यर, मनमोहन सिंह, इन्द्रपीत सिंह, सन्नी भाटीया, बोबी नैय्यर आदि ने उत्साह के साथ स्वागत किया एवं लंगर हुआ। नगर कीर्तन का सदर व्यापारियों गुरुद्वारा सत्संग सदर, सदर बाजार व्यापार मंडल, आबूलेन व्यापार संघ, लालकुर्ती व्यापार संघ आदि ने स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img