Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

फिर सुर्खियों में आईं नव्या नवेली नंदा, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों ‘फोन भूत’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नव्या और सिद्धांत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए हाल ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या संग डेटिंग की बातों को अफवाह बताया था। लेकिन अब एक बार फिर से इन रूमर्स को हवा मिल गई है। दरअसल हाल ही में नव्या नवेली नंदा को सिद्धांत के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

मीडिया की एक खबर के अनुसार नव्या सिद्धांत से मिलने उनके घर पहुंची थीं। सिद्धांत के बिल्डिंग के बाहर पैपराजी ने नव्या को कैमरे में कैद कर लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में नव्या कैमरे से बचने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस बात की तो अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि नव्या सिद्धांत से मिलने उनके घर पहुंची थीं या नहीं, लेकिन एक्ट्रेस की इन तस्वीरें के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से नेटिजन्स के कान खड़े हो गए हैं।

20 8

‘फोन भूत’ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या संग डेटिंग की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा था, “मैं किसी को डेट कर रहा हूं? काश ये सच होता।” ऐसे में सिद्धांत के बयान से साफ पता चलता है कि वह फिलहाल सिंगल हैं और किसी को डेट करना चाहते हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज की खबरों के अनुसार सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा ने करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में एक साथ एंट्री ली थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं ज्यादा तेज हो गई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘फोन भूत’ हाल ही में रिलीज हुई है। लेकिन यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं नव्या इन दिनों अपने पॉडकास्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img