Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

एनसीसी कैडेट्स ने शहीद स्मारक पर चलाया सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: विवेकानंद इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स में मूर्ति सफाई मेगा इवेंट के अंतर्गत ग्राम नजरपुर पहुंचकर शहीद स्मारक परिसर में अभियान चलाकर सफाई की। कैडेट्स ने ग्रामीणों को देश के शहीदों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की अपील भी की।

क्षेत्र के ग्राम दरवाड़ा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज की एनसीसी यूनिट के कैडेट्स द्वारा शुक्रवार को नायब सूबेदार विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मूर्ति सफाई मेगा इवेंट चलाया गया । अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम नजरपुर पहुंचे एनसीसी कैडेट्स ने गांव में बने शहीद राजेंद्र सिंह गुर्जर व राकेश सिंह गुर्जर के स्मारक परिसर में विशेष अभियान चलाकर सफाई की।

स्मारक परिसर को पूरी तरह से साफ सुथरा करने के बाद वहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने देश प्रेम से ओतप्रोत गीत व कविताएं प्रस्तुत की। एनसीसी कैडेट्स ने ग्रामीणों से देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर आगे चलने की अपील की।एनसीसी कैडेट्स ने बताया कि सैनिकों की बदौलत ही हमारी देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं और हम बड़े चैन के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नायब सूबेदार विजेंद्र सिंह , हवलदार राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह ,कॉलेज प्रधानाचार्य टीकम सिंह का योगदान रहा। कार्यक्रम में सुरभि ,दीपांशु ,रिया राणा , युवराज सिंह व सुरभि आदि कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img